‘बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि, पुलिस की संवेदनशीलता जरूरी,’ रांची में बोलीं विजया रहाटकर

रांची, 22 दिसंबर . राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम Monday को Jharkhand की राजधानी रांची पहुंचीं. इस दौरान मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, Police के साथ संयुक्त पहल, महिलाओं की जनसुनवाई और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई अहम कार्यक्रम आयोजित किए गए.

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की तस्करी रोकने के लिए Police को और अधिक संवेदनशील बनने की जरूरत है, साथ ही Jharkhand में राज्य महिला आयोग की तत्काल नियुक्ति बेहद आवश्यक है.

विजया रहाटकर ने से बातचीत करते हुए कहा कि रांची में Jharkhand Police के साथ मिलकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य Police बल और आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना था. इन प्रयासों का असर दिखने लगा है और बेटियों तथा बच्चों को तस्करी से बचाने के लिए जमीनी स्तर पर बेहतर काम हो रहा है.

इस मौके पर उन्होंने ‘शी सर्वस-डिफेंस’ नाम के एक विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया. इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं और बेटियों को रक्षा क्षेत्र में मौजूद अवसरों की जानकारी देना है.

विजया रहाटकर ने कहा कि आज महिलाओं के लिए डिफेंस सेक्टर में कई मौके हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में बहुत सी बेटियां आगे नहीं बढ़ पातीं. अगर उन्हें सही मार्गदर्शन मिले, तो वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा कर सकती हैं. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बेटियां शामिल हुईं, जिन्होंने यह संकल्प लिया कि वे भी देश की रक्षा में योगदान देंगी और वर्दी पहनकर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करेंगी.

इसके अलावा, रांची में महिलाओं की जनसुनवाई भी आयोजित की गई. आयोग को देशभर से जिस तरह शिकायतें मिलती हैं, उसी तरह रांची से भी बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई थीं. Monday को चयनित 140 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से करीब 100 मामलों को सुलझाने का प्रयास किया गया. बाकी मामलों को काउंसलिंग और मध्यस्थता के जरिए हल करने की प्रक्रिया जारी है. आयोग अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे मामलों में Police की भूमिका बेहद अहम होती है और महिलाओं को त्वरित राहत देने के लिए Police को और ज्यादा संवेदनशील होने की आवश्यकता है.

विजया रहाटकर ने तस्करी से मुक्त कराई गई महिलाओं से भी संवाद किया. उन्होंने इन महिलाओं के अनुभव सुने और कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि तस्करी के दलदल से बाहर निकलने के बाद ये महिलाएं अब अपने गांवों में सम्मानजनक जीवन जी रही हैं. इतना ही नहीं, वे आगे चलकर दूसरी महिलाओं और बच्चों को तस्करी से बचाने के लिए भी जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं. अगर समाज के अन्य लोग भी इस अभियान से जुड़ जाएं, तो Jharkhand को पूरी तरह तस्करी मुक्त बनाया जा सकता है.

राष्ट्रीय महिला आयोग का अगला पड़ाव हजारीबाग है. Tuesday को वहां डिवीजन के कलेक्टरों के साथ महिला केंद्रित योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी. इसमें यह देखा जाएगा कि योजनाओं का लाभ महिलाओं तक कैसे पहुंच रहा है और वे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कितनी सशक्त हो रही हैं. इसके साथ ही डिवीजन के सभी वरिष्ठ Police अधिकारियों के साथ महिला अपराधों पर बैठक होगी, जिसमें अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी ली जाएगी.

उन्होंने बताया कि आयोग युवाओं से भी लगातार जुड़ा रहता है. ‘कैंपस कॉलिंग’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं को साइबर क्राइम, पॉश एक्ट और पॉक्सो कानून की जानकारी दी जाती है. यह कार्यक्रम 23 दिसंबर को हजारीबाग में भी आयोजित किया जाएगा. शाम को आयोग अध्यक्ष Governor से मुलाकात भी करेंगी.

विजया रहाटकर ने Jharkhand की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय महिला आयोग हमेशा उनके साथ खड़ा है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में आयोग की हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें.

उन्होंने यह भी कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि Jharkhand में पिछले पांच साल से राज्य महिला आयोग का गठन नहीं हुआ है. राज्य Government को तुरंत इसकी नियुक्ति करनी चाहिए ताकि पीड़ित महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित राहत मिल सके.

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही इस मुद्दे पर Chief Minister से भी आग्रह किया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत प्रोटेक्शन ऑफिसर, पॉश एक्ट के नोडल ऑफिसर, और जिला स्तर की लोकल कमेटियों की नियुक्ति और जागरूकता की भारी कमी है. इन सभी विषयों पर आयोग प्रशासन और Police के साथ मिलकर आगे भी चर्चा करेगा.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment