
Lucknow, 14 अगस्त . उत्तर प्रदेश Police के गीत ‘खाकी का सितारा’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन का आधार सुरक्षा है. सुशासन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में सुरक्षित माहौल देना जरूरी है. पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है और प्रदेश को नई पहचान मिलने के पीछे सुरक्षा का भाव महत्वपूर्ण है.
सीएम योगी ने कहा कि जहां शौर्य होता है, वहीं संवेदना भी होती है, जबकि कायरता के वातावरण में लूट, असुरक्षा और अराजकता जन्म लेती है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद, दंगे और नक्सलवाद कायरता की निशानी हैं क्योंकि जो सामने से नहीं लड़ सकता, वही पीछे से वार करता है. अपराध और अपराधियों के प्रति Government की जीरो टॉलरेंस की नीति है और इसके लिए जो कुछ करना होगा, Government करेगी.
यूपी Police ने इन लक्ष्यों को हासिल करते हुए कई मॉडल स्थापित किए हैं. पिछले नौ वर्षों में प्रदेश दंगामुक्त और कर्फ्यूमुक्त हुआ है. सीएम योगी ने फर्रुखाबाद की उस घटना का जिक्र किया, जिसमें 22 बच्चे चारों ओर डिटोनेटर के दायरे में कैद थे.
सीएम ने कहा कि यूपी Police ने अपनी क्षमता और साहस का परिचय देते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अपराधी मुठभेड़ में मारे गए. Chief Minister ने कहा कि ऑपरेशन की निगरानी के दौरान वे लगातार देख रहे थे कि अभियान किस तरह आगे बढ़ रहा है. ऐसे अभियानों ने Police के शौर्य और जनता की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को सामने रखा है.
Chief Minister ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब अपराधी Police पर भारी पड़ते थे और Police पीछे हटती थी. बहुत से लोगों को यह गफलत थी कि वे अपनी संख्या के बल पर यूपी Police को रौंद देंगे लेकिन अब उनका दंभ चकनाचूर हो चुका है.
Police की कार्यशैली और क्षमता में बदलाव आया है और अब अपराधियों को यह समझना होगा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. Lucknow की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसी शहर में एक व्यक्ति ने Police अधिकारी को अपनी कार की बोनट पर घसीटकर जबरन ले जाने का प्रयास किया था.
सीएम ने कहा कि वह समय अब बीत चुका है. अब कोई ऐसा दुस्साहस करेगा तो उसे सजा भुगतनी होगी, चाहे वह किसी नेता या किसी अधिकारी का पुत्र ही क्यों न हो. कानून के सामने किसी के प्रभाव या पहचान का कोई महत्व नहीं होगा और दुस्साहस करने वाले को उसकी कीमत चुकानी होगी.
—
विकेटी/एमएस