
पोर्ट लुईस, 10 अप्रैल . India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने Friday को मॉरीशस के President धरमबीर गोखूल से मुलाकात की और India की ओर से Prime Minister Narendra Modi तथा President द्रौपदी मुर्मू का संदेश और शुभकामनाएं पहुंचाईं.
जयशंकर ने कहा कि इस मुलाकात ने दोनों देशों के बीच गहरे मित्रतापूर्ण संबंधों और साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि India और मॉरीशस के बीच दोस्ती की गर्मजोशी और सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.
विदेश मंत्री ने मॉरीशस के पूर्व Prime Minister प्रविंद कुमार जगन्नाथ से भी मुलाकात की और भारत-मॉरीशस साझेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की.
इससे पहले, Thursday को जयशंकर ने मॉरीशस के Prime Minister नवीनचंद्र रामगुलाम से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच विकास सहयोग, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, मोबिलिटी, तकनीक, समुद्री सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर चर्चा की.
जयशंकर ने भारत-मॉरीशस संबंधों को व्यापक और मजबूत बताते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. साथ ही पश्चिम एशिया के हालात और उनके प्रभावों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
विदेश मंत्री 9-10 अप्रैल तक मॉरीशस के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वह 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में भी भाग ले रहे हैं. इसके बाद वह 11 अप्रैल से संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर जाएंगे, जहां दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी.
–
डीएससी