रूबियो का भारत दौरा: रूजवेल्ट हाउस में डिनर का आयोजन आज, मेजबानी करेंगे अमेरिकी राजदूत गोर

New Delhi, 23 मई . चार दिवसीय India दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के सम्मान में Saturday को राष्ट्रीय राजधानी स्थित रूजवेल्ट हाउस में एक औपचारिक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. इसकी मेजबानी India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर करेंगे.

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में India Government के वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी जगत की नामचीन हस्तियां, नवाचार क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और रणनीतिक साझेदार शामिल होंगे. ये लोग अमेरिका-India सहयोग के अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

यह कार्यक्रम व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और निवेश जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग के बीच द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित करेगा. विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स की मौजूदगी इस बात को दर्शाती है कि दोनों देशों की साझेदारी अब केवल Governmentों के बीच समन्वय तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्यमियों, संस्थानों और उद्योग जगत के नेटवर्क भी इसे व्यावहारिक सहयोग में बदल रहे हैं.

रूजवेल्ट हाउस, जो India में अमेरिकी राजदूत का आधिकारिक निवास है, 28 एकड़ के परिसर में स्थित है. इसे 1950 के दशक में अमेरिकी कूटनीतिक उपयोग के लिए निर्धारित किया गया था. इसका नाम अमेरिकी President फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया, जिन्होंने India की आजादी का समर्थन किया था.

इस भवन का डिजाइन प्रसिद्ध अमेरिकी वास्तुकार एडवर्ड ड्यूरेल स्टोन ने तैयार किया था, जिन्होंने New Delhi स्थित अमेरिकी दूतावास की चांसरी इमारत भी डिजाइन की थी. इसकी सबसे खास विशेषताओं में हाथ से पॉलिश किए गए कंक्रीट ब्लॉकों से बनी जालीदार संरचना शामिल है. निर्माण में धौलपुर, आगरा और कोटा के पत्थरों के साथ-साथ मकराना संगमरमर का भी उपयोग किया गया है.

जनवरी 1963 में इसके उद्घाटन समारोह में 700 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे, जिनमें President सर्वपल्ली राधाकृष्णन, उपPresident जाकिर हुसैन और Prime Minister जवाहरलाल नेहरू भी मौजूद थे.

रूजवेल्ट हाउस में रहने वाले पहले अमेरिकी राजदूत जॉन केनेथ गैलब्रेथ थे. उद्घाटन से एक वर्ष पहले उन्होंने जैकलीन कैनेडी को दूतावास परिसर का दौरा कराया था, जिसके बाद उन्होंने वाशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर के डिजाइन के लिए एडवर्ड ड्यूरेल स्टोन को नियुक्त किया.

वर्षों से रूजवेल्ट हाउस में Political नेताओं के अलावा अंतरिक्ष यात्री, कलाकार, वैज्ञानिक और लेखक भी आते रहे हैं. प्रमुख आगंतुकों में President ट्रंप, पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा, सितार वादक रवि शंकर, कलाकार मकबूल फिदा हुसैन और नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर शामिल रहे हैं.

केआर/

Leave a Comment