
Bhopal , 20 मई . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने ग्राम विकास में ग्राम रोजगार सहायकों की भूमिका को हनुमान जैसा बताया है.
Bhopal के जंबूरी मैदान में हुए ग्राम रोजगार सहायकों के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में सीएम ने कहा कि ग्राम रोजगार सहायक ग्रामीण विकास और ग्राम को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इनकी भूमिका हनुमान की तरह होती है. राज्य Government ग्राम रोजगार सहायकों के हित संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि रोजगार सहायक प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विकास की मुख्य धुरी है. Prime Minister Narendra Modi के डिजिटल India के स्वप्न को साकार करने ग्राम रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं. ग्राम रोजगार सहायक इस महत्वपूर्ण कार्य के सारथी हैं.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि India की आत्मा गांवों में बसती है. उन्होंने ग्राम स्वराज का सपना देखा था. हमारे Prime Minister मोदी ने डीबीटी व्यवस्था को लागू कर इसे लोकप्रिय बनाया है. हितग्राहियों तक योजनाओं की राशि पहुंचाने का कार्य इस पद्धति से हो रहा है. जिसका श्रेय रोजगार सहायकों और पंचायत सचिवों को जाता है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी महिला, किसान, युवा और गरीबों के हित को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं. ग्राम सहायकों की भूमिका भी इन वर्गों के विकास में पुरुषार्थ के रूप में समाज को आदर्श रूप में दिखाई देती है. ग्राम सहायक और पंचायत सचिव युक्ति और बुद्धि का उपयोग कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे विकसित India गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन के क्रियान्वयन और जनता की विभिन्न समस्याओं का समाधान का रास्ता निकालते हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी