
Mumbai , 1 फरवरी . Bollywood के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने Mumbai के जुहू इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. यह इलाका Mumbai का हाई-प्रोफाइल क्षेत्र माना जाता है, जहां कई फिल्मी हस्तियों के घर हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए यह केस Mumbai क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. अधिकारी रोहित शेट्टी का बयान दर्ज कर रहे हैं और जांच को आगे बढ़ा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, रोहित शेट्टी के टॉवर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके निशान Police अधिकारियों को उनके घर की बाहरी दीवारों पर साफ दिखाई दिए. राहत की बात यह है कि फायरिंग में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. रोहित शेट्टी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं.
इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी के आवास के आसपास भारी संख्या में Police बल तैनात कर दिया गया है. Police हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रख रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.
इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. जांच के तहत रोहित शेट्टी का बयान दर्ज किया जा रहा है, ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके. इस मामले की जांच में 12 से ज्यादा टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग एंगल से घटना की पड़ताल कर रही हैं. Police ने इलाके में लगे सभी cctv कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें एक मोटर बाइक दिखाई दी है. Police का मानना है कि इसी मोटर बाइक पर सवार हमलावरों ने फायरिंग की.
इसके अलावा, Police आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
Mumbai Police ने बताया कि इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल जांच जारी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है कि आखिर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई इस फायरिंग के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था.
–
पीके/एएस