शिमला में भारी बर्फबारी से सड़कें बंद, पुलिस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

शिमला, 23 जनवरी . शिमला और जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी की वजह से ज्यादातर सड़कें बंद हो गई हैं. कुफरी, नारकंडा, खिड़की और खड़ापत्थर जैसे प्रमुख इलाकों में सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है. हालात को देखते हुए शिमला Police ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है.

यह बर्फबारी इस सीजन का पहला हिमपात है, जो कई पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए उत्साहजनक है, लेकिन साथ ही खतरनाक भी साबित हो रहा है. Police का कहना है कि सड़क पर फिसलन और जमी बर्फ की वजह से वाहन स्किड कर सकते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.

शिमला Police ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा बिल्कुल न करें. यदि किसी आपात स्थिति में यात्रा जरूरी हो, तो सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग चुनें और अत्यधिक सावधानी बरतें.

Police ने कहा कि आपातकालीन मदद के लिए तुरंत Police सहायता कक्ष या नजदीकी थाने से संपर्क किया जा सकता है. आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल करने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जिससे सड़कें और फिसलनभरी हो सकती हैं.

यह सलाह ऐसे समय में आई है जब शिमला में पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. बर्फबारी से शहर सफेद चादर में लिपट गया है, लेकिन सड़कों पर जमा बर्फ और ब्लैक आइस ने यातायात को प्रभावित किया है. कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है. Police ने चार-पहिया वाहनों का इस्तेमाल करने और चेन लगाने की सलाह दी है, लेकिन गैर-जरूरी यात्रा से बचने पर जोर दिया है.

शिमला Police ने अपनी इस एडवाइजरी में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई है. स्थानीय लोग और पर्यटक बर्फ का मजा ले रहे हैं, लेकिन, Police की अपील के मुताबिक घरों या होटलों में रहकर ही बर्फबारी का आनंद लेना बेहतर होगा. यदि कोई भी यात्रा कर रहा है, तो मौसम अपडेट और Police की सलाह का पालन जरूर करें.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment