Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

राजस्थान : बालोतरा के कुड़ी के पास सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन घायल

Rajasthan  : बालोतरा के कुड़ी के पास सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन घायल

बालोतरा, 13 जुलाई . Rajasthan के बालोतरा जिले में जोधपुर नेशनल हाईवे पर कुड़ी के समीप Sunday देर रात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो की किसी अज्ञात वाहन से आमने-सामने या तेज टक्कर हुई. टक्कर का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. Police और एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही घायलों को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास किया गया.

सूचना मिलने पर Police टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों एवं मृतकों को निजी एंबुलेंस की सहायता से राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं तीन गंभीर घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया. फिलहाल मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है. Police ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए.

Police अधिकारियों के अनुसार हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और वाहन चालक की पहचान हो सके. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

Police ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

–

एसएके/एएस

Share