
Mumbai , 20 अप्रैल . Actor रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर Monday को जारी कर दिया गया. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है, जो मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ट्रेलर लॉन्च के लिए Mumbai में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद नजर आई. इस दौरान रितेश और जेनेलिया काफी भावुक नजर आए. दोनों की आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे.
भावुक रितेश ने कहा, “मैंने पहले सभी से कहा था कि अपने रुपए संभालकर रखिए. हमारे सिर पर छत्रपति शिवाजी महाराज का हाथ है. मुझे अच्छे से याद है कि स्कूल के समय एनुअल डे के दौरान बांसुरी बजाई थी और एक राजा का रोल भी किया था. वही मेरा घर था. आज वही शिवाजी महाराज का सैनिक इस मंच पर खड़ा है. महाराज की कृपा से मुझे आप सभी की तरफ से जोरदार तालियां मिल रही हैं. चाहे मंच हो, दिवाली हो, शिव जयंती हो या कोई भी नाटक-कला का रूप हो, वह इंसान बहुत भाग्यशाली होता है जिसे कोई किरदार निभाने का मौका मिलता है. मुझे यह मौका बचपन में ही मिल गया था.”
उन्होंने आगे कहा, “जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे ने इस प्रोजेक्ट में पूरा जोर लगाया है. मैं उनका बहुत आभारी हूं. संजू सर का भी मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.”
Actor संजय दत्त ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यह फिल्म बहुत खास है. रितेश मेरा छोटा भाई जैसा है. मैं खुश हूं कि हमारे पिता के समय से ही हमारा परिवार एक दूसरे से जुड़ा हुआ है. इस फिल्म में काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा. ज्योति और पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद.”
Actor अभिषेक बच्चन ने ट्रेलर की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, “ट्रेलर देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए. ज्योति, रितेश और पूरी टीम को शानदार फिल्म बनाने के लिए बधाई. इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि, एक भावना है. रीतेश, जेनेलिया और ज्योति ने जो काम किया है, वह फिल्म से कहीं बड़ा है. मैं पहले कभी मराठी सिनेमा में इतने बड़े स्तर की फिल्म नहीं देखी. पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं.”
भाग्यश्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को देश का ‘सोना’ बताया. उन्होंने कहा, “ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि हम सचमुच सोना लेकर आए हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश का सोना है. आज हम उन्हें अपने घर लेकर आए हैं. जेनेलिया और रितेश का शुक्रिया. पति-पत्नी होने के साथ-साथ निर्देशक और प्रोड्यूसर की भूमिका निभाना कोई आसान बात नहीं है. वे अक्सर बहस करते थे, लेकिन कभी हार नहीं मानी. मुझे याद है, जब मैं राजमाता जिजाऊ का रोल कर रही थी, तो जेनेलिया खुद मेरे लिए रोटी-सब्जी लेकर आती थीं और कहती थीं –एक कौर खा लो. यही सच्चा प्यार है.”
Actress विद्या बालन ने फिल्म पर गर्व जताते हुए कहा, “जब मुझे पता चला कि रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज पर मराठी फिल्म बना रहे हैं और उसमें संजय दत्त और रितेश जैसे कलाकार भी हैं, तो मैंने सोचा कि मेरा कोई रोल नहीं हो सकता है, लेकिन रितेश मुझे एक्टर के तौर पर पसंद आए. उन्होंने मुझे कहानी सुनाई और मैं फिल्म करने के लिए तुरंत तैयार हो गई. मैंने उन्हें फोन करके कहा कि मैं यह फिल्म जरूर करूंगी.”
–
एनएस/वीसी