
रीवा, 13 जनवरी . Madhya Pradesh के रीवा जिले में स्थित बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में ऋषि कुलम बनने जा रहा है. इसमें शुरुआत में तीन ऋषियों के आश्रम बनेंगे. राज्य के उप Chief Minister राजेंद्र शुक्ल ने इसके लिए भूमिपूजन किया है.
बताया गया है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में ऋषि कुलम में संतों के निवास के लिये सर्वसुविधायुक्त तीन ऋषि आश्रम का निर्माण कराया जाएगा. यहां गौ अभ्यारण्य के अलावा प्राकृतिक खेती भी होगी. राज्य के उप-Chief Minister शुक्ल ने ऋषि आश्रम की ड्राइंग का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि सुविधायुक्त आश्रम का निर्माण तत्काल प्रारंभ करें और गुणवत्ता के साथ बनाएं.
उन्होंने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हो गई है. गौसंरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य के साथ ही यहां प्राकृतिक खेती के प्रकल्पों की भी शुरुआत हो गई है. यह प्राकृतिक खेती का बड़ा प्रशिक्षण केंद्र बनेगा और यहां संतों का नियमित प्रवास होता रहेगा. अतरू ऋषि आश्रम में रसोई, बैठक कक्ष, शयन कक्ष व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराएं.
उप Chief Minister शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया और जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता व बीजामृत से बोई गई फसलों का निरीक्षण किया. उन्होंने बीजामृत निर्माण व प्राकृतिक खेती के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध मेंपूछताछछ की.
राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए जमीन के सुधार से लेकर सभी प्रक्रियाओं का विवरण प्रदर्शित करें ताकि आने वाले किसान इससे भलीभांति अवगत हो सकें और यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में प्राकृतिक खेती प्रारंभ कर सकें. उन्होंने कहा कि रीवा जिले को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाना है. हिनौती सहित हरिहरपुर में भी प्राकृतिक खेती के संबंध में किसानों का भ्रमण कराकर उन्हें इसे अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा.
भ्रमण के दौरान उप Chief Minister राजेंद्र शुक्ल ने गौमाता की पूजा कर घास व गुड़ खिलाया. उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की.
–
एसएनपी/डीसीएनपी