
कोलकाता, 18 मई . Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा कदम उठाते Enforcement Directorate (ईडी) को संदीप घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति दे दी है. सीएम अधिकारी ने खुद इसकी जानकारी social media पर दी.
Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आज Chief Minister के रूप में एक महान और सकारात्मक कदम उठाने पर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. 9 अगस्त, 2024 को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सिस्टर अभया की क्रूर हत्या और दुष्कर्म के मामले में, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ ईडी को कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति दी गई (अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है).
उन्होंने कहा कि पूर्व तृणमूल कांग्रेस Government ने इस मामले की जांच प्रक्रिया को लंबे समय तक जबरदस्ती और अनैतिक रूप से रोके रखा. लेकिन हमारा मानना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता. मैं चाहता हूं कि सिस्टर अभया के असली दोषियों की जल्द से जल्द पहचान हो, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले और बंगाल की जनता को न्याय मिले. मैं सिस्टर अभया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.
इससे पहले Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले में कोलकाता Police के एक पूर्व आयुक्त सहित तीन आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था.
सस्पेंड किए गए अधिकारियों में तत्कालीन कोलकाता Police आयुक्त विनीत कुमार गोयल, तत्कालीन Police उपायुक्त (उत्तरी डिवीजन) अभिषेक गुप्ता और तत्कालीन Police उपायुक्त (मध्य डिवीजन) इंदिरा मुखर्जी शामिल हैं.
उनके निलंबन की घोषणा करते हुए Chief Minister अधिकारी ने कहा कि तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी. Chief Minister और राज्य गृह विभाग के प्रभारी के रूप में पदभार संभालने के बाद, मैंने मुख्य सचिव और राज्य गृह सचिव से आरजी कर मामले और घटना के बाद के घटनाक्रमों पर विस्तृत लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था.
–
एमएस/डीएससी