अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो में जुटेंगे 25 देशों के प्रतिनिधि, एआई और स्वदेशी रक्षा तकनीकों का होगा प्रदर्शन

New Delhi, 22 जून . 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि 24-25 जून को दिल्ली में जुटने जा रहे हैं. इन देशों की सुरक्षा एजेंसियां, नीति-निर्माता, रक्षा विशेषज्ञ और तकनीकी कंपनियां हिस्सा यहां India में आयोजित एक महत्वपूर्ण आयोजन में हिस्सा लेंगी. यहां करीब 10,000 से अधिक विशेषज्ञ और सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे. 24-25 जून को New Delhi के India मंडपम में एशिया के सबसे बड़े आंतरिक सुरक्षा मंच अंतरराष्ट्रीय Police एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, सुरक्षा एजेंसियां, नीति-निर्माता, रक्षा विशेषज्ञ और तकनीकी कंपनियां हिस्सा लेंगी.

एक्सपो में रक्षा कर्मी, वरिष्ठ Police अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ भाग लेंगे. इस दौरान एआई, रोबोटिक्स, स्वायत्त प्रणालियां, भविष्य की ड्रोन तकनीक, साइबर सुरक्षा तथा स्वदेशी रक्षा समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा. गौरतलब है कि India रक्षा विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में तेजी से वैश्विक शक्ति बनकर उभर रहा है. वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. यह निर्यात पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 23,622 करोड़ रुपए की तुलना में 62.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह उपलब्धि भारतीय स्वदेशी रक्षा तकनीकों की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और आत्मनिर्भर India अभियान की सफलता का प्रमाण है. इसी उपलब्धि को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह एक्सपो आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष का आयोजन 10वें इंडिया होमलैंड सिक्योरिटी एक्सपो और 7वें ड्रोन इंटरनेशनल एक्सपो के साथ आयोजित किया जा रहा है. वर्ष 2025 में इन आयोजनों में 20 देशों की 300 से अधिक कंपनियों और 10,000 से ज्यादा आगंतुकों ने भाग लिया था. वर्ष 2026 में इससे भी अधिक भागीदारी की उम्मीद है.

यहां India Government के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन सार्वजनिक उपक्रम ईसीआईएल अपने स्वदेशी आरएफ जैमिंग समाधान प्रदर्शित करेगा. इनमें वाहन-आधारित, काफिला सुरक्षा और मोबाइल फोन जैमर शामिल हैं. ये प्रणालियां एचएफ, वीएचएफ, यूएचएफ, 2जी से 5जी मोबाइल नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ तथा ड्रोन आवृत्तियों को बाधित करने में सक्षम हैं. रक्षा एजेंसियों के लिए एयर-गैप्ड सॉवरेन एजेंटिक एआई इन ए बॉक्स, रक्षा खुफिया फ्यूजन सेंटर, एआई आधारित भविष्यवाणी Policeिंग, डिजिटल फोरेंसिक तथा ऑफलाइन बड़े भाषा मॉडल जैसे समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे.

एक्सपो में हल्के बख्तरबंद वाहन और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन भी होगा. व्हीकल फैक्टरी जबलपुर (एवीएनएल) अपना लाइट आर्मर्ड मल्टी-पर्पस व्हीकल (एलएएमवी) प्रदर्शित करेगी. यह वाहन सैनिकों के परिवहन, टोही अभियानों और शहरी युद्ध के लिए विकसित किया गया है. नवीनतम पिस्टल, मशीनगन और कार्बाइन भी प्रदर्शित की जाएंगी. इन्हें भारतीय सशस्त्र बलों और Police बलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. यहां मोबाइल फोरेंसिक प्रयोगशाला पैलाडिन भी प्रस्तुत की जाएगी. एआई-संचालित ड्रोन रोधी प्रणाली भी पेश की जाएगी.

जीसीबी/पीएम

Leave a Comment