
Ahmedabad, 5 मार्च . Dubai से एक रिलीफ फ्लाइट एफजेड 8437 Thursday सुबह 4:40 बजे Ahmedabad के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई. इस फ्लाइट में करीब 170 यात्री सवार थे, जो Dubai में फंसे हुए थे और अब सकुशल India लौट आए हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए इस फ्लाइट को चलाया गया ताकि फंसे हुए यात्रियों को वापस लाया जा सके. सभी यात्रियों के सुरक्षित पहुंचने के बाद उनके परिवारों ने भी राहत की सांस ली है.
Dubai से Ahmedabad पहुंचे यात्रियों ने वहां के हालात को लेकर कई बातें साझा कीं. Ahmedabad पहुंचे एक यात्री विनोद तोलानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से Dubai में हालात ऐसे बन गए थे कि लग रहा था कि अगले तीन से चार दिनों तक कोई भी फ्लाइट नहीं चलेगी. उन्होंने बताया कि 9 तारीख तक की ज्यादातर उड़ानें कैंसिल कर दी गई थीं. ऐसा लग रहा था कि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग सकता है.
विनोद तोलानी ने बताया कि हाल ही में जो ईरान के हमले की घटनाएं हुईं, उसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. हालांकि स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां और सेना स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही थीं. इसी बीच अचानक कुछ उड़ानें दोबारा शुरू होने की खबर आई, जो वहां फंसे लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात थी. फ्लाइट शुरू होना जितना राहत देने वाला था, उतना ही बड़ा सवाल टिकट के बढ़े हुए दामों को लेकर भी था.
आम यात्रियों के लिए इतनी महंगी फ्लाइट लेना बहुत मुश्किल हो गया था. उन्होंने बताया कि कुछ फ्लाइट्स के टिकट 80-90 हजार रुपये तक पहुंच गए थे, जबकि एक फ्लाइट का किराया तो करीब 1.90 लाख तक बताया जा रहा था. उन्होंने कहा कि इतने ज्यादा किराये में सामान्य परिवार के लिए टिकट खरीदना बेहद कठिन हो जाता है.
विनोद ने बताया कि Dubai एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में भारतीय नागरिक थे. एयरपोर्ट के अंदर केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा था जिनके पास कन्फर्म टिकट था. बाकी लोग बाहर ही इंतजार कर रहे थे. कई लोग पिछले कई दिनों से वहीं रुके हुए थे और अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे थे.
जो यात्री एयरपोर्ट के अंदर फंसे हुए थे, उन्हें कुछ सुविधाएं दी गई थीं, जैसे होटल में ठहरने की व्यवस्था. वहीं, जो लोग एयरपोर्ट के बाहर थे, उन्हें ऐसी कोई सुविधा नहीं मिल पाई. कई लोग खुद ही इंतजाम करके किसी तरह समय काट रहे थे.
–
पीआईएम/पीयूष