
New Delhi, 28 जून . पूर्व Prime Minister पीवी नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “India के पूर्व Prime Minister, ‘India रत्न’ पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने और आमजन के जीवन को सरल बनाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा.”
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट किया, “लोकप्रिय राजनेता व India के पूर्व Prime Minister, ‘India रत्न’ पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटिशः नमन. देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा.”
वहीं, Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनको सदैव स्मरण किया जाएगा.”
Haryana के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “देश के पूर्व Prime Minister, ‘India रत्न’ पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें सादर नमन. देश के आर्थिक सुधारों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भी पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा.”
बता दें कि पीवी नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को तेलंगाना के करीमनगर में हुआ था. उन्होंने 1991 से 1996 तक India के नौवें Prime Minister के रूप में कार्य किया. उनके कार्यकाल को मुख्य रूप से आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाता है. वे बहुभाषी विद्वान और कुशल लेखक भी थे. उन्होंने India की विदेश नीति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
–
डीसीएच/