
हैदराबाद, 28 मार्च . Actor अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोरसे स्टारर मोस्टअवेटेड फिल्म ‘लेनिन’ की रिलीज टाल दी गई है. फिल्म अब 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले इसे 1 मई को रिलीज करने की योजना थी.
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने Saturday को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह घोषणा की. प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि मेगा पावर स्टार राम चरण की फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसलिए ‘लेनिन’ की रिलीज को 26 जून तक टालने का फैसला किया गया है.
मेकर्स ने दर्शकों को भरोसा दिलाया है कि ‘लेनिन’ सिनेमा का पूरा जश्न होगी, जिसमें हर तरह के इमोशंस होंगे. अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने बयान में लिखा, “राम चरण गारू और अखिल गारू के बीच गहरा रिश्ता है. राम चरण हमेशा अखिल के बड़े शुभचिंतक रहे हैं. हम दोनों फिल्मों को एक पॉजिटिव और हेल्दी माहौल में रिलीज करना चाहते हैं ताकि सिनेमा का जश्न साथ में मनाया जा सके. यह फैसला पूरे सम्मान और आदर के साथ लिया गया है.”
फिल्म ‘लेनिन’ एक एक्शन एंटरटेनर है. इसमें अखिल अक्किनेनी लीड रोल में हैं. भाग्यश्री बोरसे फिल्म में टाइटल कैरेक्टर ‘लेनिन’ की लव इंटरेस्ट ‘भारती’ का रोल निभा रही हैं. पहले इस रोल के लिए श्री लीला को चुना गया था, लेकिन डेट्स की समस्या के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह भाग्यश्री बोरसे को कास्ट किया गया.
फिल्म की कहानी काफी रोचक है. पिछले साल अखिल अक्किनेनी के जन्मदिन पर रिलीज किए गए झलक में महाIndia के युद्ध जैसी तस्वीरें दिखाई गई थीं. एक वॉइस ओवर में कहा गया था, “जब कोई जन्म लेता है तो उसके पास जीवन होता है लेकिन नाम नहीं और जब कोई मरता है तो जीवन नहीं रहता, सिर्फ नाम रह जाता है.” फिल्म की टैगलाइन है – ‘प्यार से ज्यादा हिंसक कोई युद्ध नहीं होता’.
फिल्म के निर्देशक मुरली किशोर अब्बुरु हैं. सिनेमैटोग्राफी नवीन कुमार की है, संगीत थमन एस ने दिया है और एडिटिंग नवीन नूली कर रहे हैं.
–
एमटी/वीसी