पवन कल्याण की एक्शन फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज डेट बदली

Mumbai , 5 फरवरी . साउथ सिनेमा के स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित आगामी एक्शन फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. फिल्म को पहले 26 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. यह जानकारी मेकर्स ने दी.

प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स ने अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्टर पोस्ट किया और अपडेट शेयर की. उन्होंने लिखा, “हमारी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सेलिब्रेशन के लिए एक हफ्ते पहले आ रही है. फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

यह पोस्ट देखने के बाद फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और पवन कल्याण का दमदार परफॉर्मेंस देखने के लिए हर कोई बेताब है.

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 2016 की तमिल फिल्म ‘थेरी’ की तमिल रीमेक बताई जा रही है. साल 2016 में एटली द्वारा निर्देशित फिल्म थेरी को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. इसने बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई भी की थी. इसे कई भाषाओं में डब भी किया गया था. हिंदी दर्शक भी इस फिल्म को देख चुके हैं.

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण के अपोजिट श्रीलीला नजर आएंगी. इसके अलावा, फिल्म में के.एस. रविकुमार, आशुतोष राणा, नवाब शाह, प्रथिबन, पवन कल्याण, राशि, अविनाश, गौतमी और नागा महेश भी नजर आएंगे.

इस फिल्म में पवन कल्याण एक सख्त और बहादुर Police अधिकारी का किरदार निभाते दिखेंगे. 19 मार्च को रणवीर सिंह की पैन इंडिया हिंदी फिल्म धुरंधर 2 भी पर्दे पर लगेगी. अब देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा प्यार देते हैं.

एनएस/वीसी

Leave a Comment