राहुल गांधी विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए भारत का अपमान करते रहे : तरुण चुघ

New Delhi, 27 जून . BJP MP तरुण चुघ ने जबलपुर कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा माफी मांगने के मुद्दे पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने राहुल गांधी पर India और भारतीय संस्थाओं को लगातार बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी राजनीति विदेशी एजेंडे से प्रेरित रही है. साथ ही, उन्होंने पूर्व President प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी द्वारा Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करने वाले लेख का हवाला देते हुए मोदी Government की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया.

राहुल गांधी के माफी मांगने पर तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से विदेशी टूलकिट और विदेशी आकाओं के इशारों पर काम करते रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के आदेशानुसार अपने विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए भारत, भारतीयता, सनातन संस्कृति, देश की संस्थाओं और नायकों को अपमानित करने का खेल खेलते रहे हैं. उनका व्यवहार हमेशा एक कठपुतली की तरह रहा है. झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय का माहौल बनाना उनकी आदत बन चुकी है.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की विश्वसनीयता लगातार कम हुई है और अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते. चुघ के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह राहुल गांधी की Political स्वीकार्यता कमजोर हुई है.

पूर्व President प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी द्वारा Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की प्रशंसा किए जाने संबंधी लेख पर टिप्पणी करते हुए तरुण चुघ ने कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए योग्य और अनुभवी नेताओं की अनदेखी की जाती रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में परिवारवादी राजनीति के कारण प्रतिभाशाली, योग्य और वरिष्ठ नेताओं को हमेशा पीछे धकेला गया. उन्हें अपमानित किया गया और उनका दमन किया गया, ताकि नेतृत्व कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में बना रहे. India रत्न एवं पूर्व President स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी ने भी कई मौकों पर Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की प्रशंसा की थी. उनके अनुसार, प्रणब मुखर्जी का मानना था कि Narendra Modi का नेतृत्व देश को नई दिशा देने में सक्षम है.

BJP MP ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के विभिन्न देशों का नेतृत्व India के साथ साझेदारी बढ़ाना चाहता है और India को एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति के रूप में देख रहा है. प्रणब दा ने जो सपना Narendra Modi के नेतृत्व को लेकर देखा था, वह आज साकार होता दिखाई दे रहा है. दुनिया के हर महाद्वीप और हर बड़े देश में India की प्रतिष्ठा बढ़ी है. अनेक देश India के साथ व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना चाहते हैं.

उन्होंने दावा किया कि मोदी Government के नेतृत्व में India दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है और पिछले वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. चुघ ने कहा कि Prime Minister मोदी की कार्यशैली, देश के प्रति समर्पण और चुनौतियों का सीधे सामना करने की क्षमता ने India को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. बीते 12 वर्षों में India ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है और यह वही दिशा है जिसकी कल्पना पूर्व President प्रणब मुखर्जी ने Narendra Modi के नेतृत्व को देखकर की थी.

पीएसके

Leave a Comment