भारत और कनाडा के बीच संबंध अर्थव्यवस्था को करेगा मजबूत: प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 2 मार्च : कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी India के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर हैं. उनके दौरे को लेकर भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कनाडा और India के बीच आज हुई बैठक से दोनों देशों के संबंध निस्संदेह मजबूत होंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि India और कनाडा साझेदार बनेंगे और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए मिलकर काम करेंगे.

Monday को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से की मुलाकात की. मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने कहा कि आज सुबह New Delhi में कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी से मिलकर बहुत खुशी हुई. आगे की साझेदारी बनाने के उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं.

कनाडा के Prime Minister कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ 27 फरवरी से 2 मार्च तक India के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर Friday को Mumbai पहुंचे थे. Mumbai में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वो Monday को New Delhi पहुंचे. New Delhi पहुंचने पर मार्क कार्नी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-कनाडा और India दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं जो एक साथ हिम्मत से आगे बढ़ना चाहते हैं. हम एनर्जी, टैलेंट और इनोवेशन और एआई में नई साझेदारी बना रहे हैं, ताकि हमारे लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षा और खुशहाली आए.

पीएम कार्नी ने हैदराबाद हाउस में Prime Minister Narendra Modi के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत की. विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के अलग-अलग क्षेत्र में अब तक हुए विकास की समीक्षा करेंगे, जो कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली मीटिंग्स पर आधारित होगी. वे ट्रेड और निवेश, एनर्जी, जरूरी मिनरल्स, खेती, शिक्षा, रिसर्च और नवाचार, और लोगों के बीच संबंधों जैसे खास क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की भी जायजा लेंगे.

एसडी/वीसी

Leave a Comment