
Lucknow, 2 मार्च . उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओपी राजभर ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद Lucknow में शिया मुसलमानों के जारी विरोध प्रदर्शन पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में खामेनेई मारे गए. ऐसे में उनके चाहने वाले जहां-जहां हैं, विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
कांग्रेस का आरोप है कि हाल में Prime Minister Narendra Modi इजराइल के दौरे पर गए थे. उन्हें भी ईरान पर होने जा रहे हमले की जानकारी जरूर रही होगी. जिस तरह से एक बड़े मुस्लिम नेता को मारा गया है, यह सही नहीं है. अमेरिका अपनी मनमर्जी कर रहा है. India विश्वगुरु बनने की बात करता है, लेकिन फिर भी इस पूरे मामले पर पीएम मोदी शांत हैं.”
कांग्रेस के इस बयान पर ओपी राजभर ने कहा कि शायद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पता नहीं कि Prime Minister मोदी दुनिया के किसी देश में जाते हैं तो यह बराबर कहते हैं कि मैं बुद्ध की धरती से आया हूं, शांति का संदेश लेकर आया हूं. हम और आप मिलकर के दोनों लोग अपना आयात और निर्यात का काम करें. अपने-अपने देश को विकास के रास्ते पर ले जाएं. लड़ाई झगड़े की बात न हो और हम सब लोग मिलकर रहें.
वहीं, अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत के बाद Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को इजराइल के पीएम से कहा कि किसी भी स्थिति में निर्दोष लोगों की जान नहीं जानी चाहिए और इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए. ओपी राजभर ने इसे सही और जिम्मेदार पूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.
Maharashtra के मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि यह हिंदू राष्ट्र है. यहां 90 फीसदी हिंदू रहते हैं. यहां पहले हिंदुओं को ही देखा जाएगा, फिर बाकी लोगों को गिना जाएगा. 15 मिनट में Police हटाने की बात असदुद्दीन ओवैसी के भाई करते हैं. अगर 5 मिनट के लिए Police हटा दे तो Pakistan में बैठे इनके अब्बा को भी पता चल जाएगा कि हम कौन हैं? नितेश राणे के इस बयान पर ओपी राजभर ने कहा कि अब वे अनर्गल और बेतुकी बातें कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की बयानबाजी केवल विवाद और अफवाह फैलाने का काम करती है और इससे कुछ हल नहीं होता.
–
पीआईएम/वीसी