ओडिशा: बाढ़ दौरे को लेकर बीजेडी ने कहा- राहत से ज्यादा प्रचार में व्यस्त रहे सीएम माझी

भुवनेश्वर, 18 अगस्त . Odisha में विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजेडी) ने Tuesday को Chief Minister मोहन चरण माझी के हालिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह दौरा राहत कार्यों की समीक्षा से ज्यादा प्रचार हासिल करने के उद्देश्य से किया गया था.

शंख भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेडी के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक लेनिन मोहंती ने कहा कि राज्य Government बाढ़ प्रभावित लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने में विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सूखा और पका हुआ भोजन जैसी जरूरी राहत सामग्री भी कई प्रभावित परिवारों तक समय पर नहीं पहुंच सकी.

मोहंती ने कहा कि Chief Minister का यह दौरा बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा साबित हुआ है. कई प्रभावित इलाकों में पॉलीथीन शीट समेत आवश्यक राहत सामग्री लोगों तक ठीक से नहीं पहुंची.

बीजेडी नेता ने Chief Minister पर निशाना साधते हुए कहा कि जब Odisha के कई जिले बाढ़ की चपेट में थे, तब Chief Minister दिल्ली में कार्यक्रमों और भोज में व्यस्त थे.

उन्होंने कहा कि बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जाजपुर जिले का दौरा महत्वपूर्ण था, लेकिन यह दौरा पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बजाय Political उद्देश्य से अधिक प्रेरित दिखाई दिया.

मोहंती ने आरोप लगाया कि Chief Minister के दौरे के दौरान बीजेडी विधायक प्रमिला मल्लिक और सुजाता साहू उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. वहीं Chief Minister ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भाजपा नेताओं के साथ किया.

उन्होंने कहा, “Chief Minister ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच कम समय बिताया और सम्मान समारोहों में ज्यादा समय दिया.”

मोहंती ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सूरज सूर्यवंशी की उस तस्वीर का भी उल्लेख किया, जिसमें वह मोटरसाइकिल चला रहे थे और Chief Minister उनके पीछे बैठे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब केवल social media रील बनाने के लिए किया गया.

उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट मोटरसाइकिल की सवारी करना यातायात नियमों का उल्लंघन है. मोहंती ने सवाल उठाया कि इस मामले में राज्य परिवहन विभाग कोई कार्रवाई करेगा या नहीं.

बीजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य Government बाढ़ पीड़ितों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment