बांग्लादेश के साथ भारत ‘सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी’ संबंध चाहता है : विदेश मंत्रालय

New Delhi, 18 अगस्त . भारतीय विदेश मंत्रालय ने Tuesday को दोहराया कि India आपसी हितों और पारस्परिकता के आधार पर बांग्लादेश के साथ रचनात्मक संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. मंत्रालय ने कहा कि पूर्व Prime Minister शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोधों की जांच स्थापित प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है.

New Delhi में द्वि-साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के हाल में दिए गए बयान से जुड़े सवाल पर कहा, “India आपसी हित और पारस्परिकता के आधार पर बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी संबंध चाहता है. पूर्व Prime Minister की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हमारी स्थिति को दोहराने की जरूरत नहीं है. प्रत्यर्पण के मुद्दे पर हमारी लगातार यही स्थिति रही है और आप इससे वाकिफ हैं. इन अनुरोधों की हमारी स्थापित प्रक्रियाओं के तहत जांच की जा रही है.”

दरअसल, ढाका ने Sunday को India से आग्रह किया था कि वह उनके अनुरोध पर शीघ्र कार्रवाई करे और Prime Minister तारिक रहमान की India की द्विपक्षीय यात्रा के लिए अनुकूल माहौल बनाने में मदद करे.

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एके एम शाहिदुल करीम ने कहा, “हमारा मानना है कि यात्रा के लिए अनुकूल माहौल बनाया जाना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि पिछले कई हफ्तों से बांग्लादेश और India के अधिकारी Prime Minister रहमान की India की संभावित द्विपक्षीय यात्रा को लेकर संपर्क में हैं. ऐसी खबरें बांग्लादेशी मीडिया में आई हैं.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने भारतीय अधिकारियों से शेख हसीना और अन्य ‘भगोड़ों’ से जुड़े प्रत्यर्पण अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई करने और द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि की शर्तों के तहत बांग्लादेशी कट्टरपंथी इस्लामी नेता शरीफ उस्मान की हत्या के आरोपी को सौंपने का अनुरोध किया है.

बांग्लादेशी प्रवक्ता ने कहा, “हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं.”

पिछले हफ्ते विदेश मंत्रालय ने कहा था कि India तय प्रक्रिया के हिसाब से पूर्व Prime Minister शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए ढाका की अपील की जांच कर रहा है. इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने फिर से दोहराया कि इस मामले पर New Delhi का रुख वैसा ही है.

केके/एबीएम

Leave a Comment