रवि तेजा की ‘इरुमुदी’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Mumbai , 18 अगस्त . साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक शिव निर्वाण की आगामी तेलुगू फिल्म ‘इरुमुदी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने अब यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है. यह एक गहन पारिवारिक और भावनात्मक ड्रामा है, जिसमें एक्टर रवि तेजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Tuesday को मैथ्री मूवी मेकर्स ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने लीड रोल निभा रहे Actor रवि तेजा की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “फिल्म ‘इरुमुदी’ को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है. इमोशनल फैमिली थ्रिलर के लिए टिकट बुक करने के लिए तैयार हो जाइए. ‘इरुमुदी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में रवि तेजा, प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और बेबी नक्षत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर (मैत्री मूवी मेकर्स) मिलकर फिल्म के निर्माण कार्य में भूमिका अदा करते दिखेंगे.

फिल्म का शीर्षक ‘इरुमुदी’ भगवान अयप्पा की यात्रा और परंपरा से जुड़ा है. रवि तेजा इसमें एक आम और सहज पारिवारिक व्यक्ति के रूप में दिखाई देंगे, जिन्होंने अय्यप्पा की माला पहनी हुई है. फिल्म 21 अगस्त को रिलीज की जाएगी. हालांकि, पहले अफवाहें उड़ी थीं कि ‘इरुमुदी’ 21 अगस्त को रिलीज नहीं हो पाएगी, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी करके इन अफवाहों पर विराम लगा दिया. पोस्टर में साफ लिखा था कि फिल्म तय तारीख 21 अगस्त को ही सिनेमाघरों में आएगी.

यह फिल्म रवि तेजा की 77वीं फिल्म है और इसलिए इसे ”इरुमुदी’ टाइटल दिए जाने तक कुछ समय के लिए ‘आरटी77’ कहा जा रहा था.

मुख्य कलाकार रवि तेजा को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने इसी साल जुलाई के दूसरे हफ्ते में फिल्म के लिए अपनी डबिंग शुरू की थी. इसी दौरान मेकर्स ने डबिंग स्टूडियो का एक वीडियो भी शेयर किया था. उस वीडियो में रवि तेजा डायलॉग बोलते दिखे – “मेरी सिर्फ एक बेटी है और उसका नाम मनम्मा है.” इस वीडियो में बेबी नक्षत्रा और डायरेक्टर शिवा निर्वाण भी नजर आए.

एनएस/वीसी

Leave a Comment