
रांची, 10 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन Monday को विधानसभा के मुहाने तक पहुंच गया. इस दौरान छात्रों और Police के बीच टकराव हो गया. उग्र हुए छात्रों के एक समूह ने जहां पथराव किया, वहीं Police ने लाठीचार्ज किया. इस भिड़ंत कई छात्रों और Policeकर्मियों के घायल होने की सूचना है. एक घायल Policeकर्मी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी और उसके सिर से खून बहने लगा.
जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे प्रदर्शन कर रहे छात्रों का एक समूह अचानक उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने Police की ओर पत्थर और जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए. Police ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते पथराव होने लगा. स्थिति बिगड़ने पर Police ने लाठीचार्ज किया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. Police और छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया. प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की.
इससे पहले छात्रों को रोकने के लिए Police ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था. पानी की तेज बौछार के बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे. इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र खेतों और कच्चे रास्तों से होते हुए विधानसभा के काफी करीब पहुंच गए.
Monday सुबह 10 बजे शुरू हुआ छात्रों का मार्च दोपहर दो बजे आगे बढ़ते-बढ़ते विधानसभा से 200 मीटर पहले आकर थम गया. जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने छात्रों से बातचीत की. उनके समझाने के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया. कुछ छात्र सड़क के किनारे भी बैठे हैं.
आंदोलनकारी छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सहित विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. Sunday को Government और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी. इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का फैसला किया था.
फिलहाल हजारों छात्र विधानसभा से करीब 200 मीटर पहले सड़क पर बैठे हैं और नारेबाजी जारी है. Police और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बना हुआ है. प्रशासन की कोशिश छात्रों को विधानसभा परिसर की ओर आगे बढ़ने से रोकने की है.
–
एसएनसी/पीएम