
बनबसा, 4 अक्टूबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Sunday को Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उनके इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर निशाना साधा. से विशेष बातचीत में Chief Minister धामी ने विपक्ष के नेता को “युवराज” कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद कॉमेडियन बन गए हैं.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति और मूल्यों से अनजान हैं. राहुल गांधी के व्यवहार और संस्कारों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई नहीं देती. Prime Minister Narendra Modi द्वारा एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने की घटना का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने इसका मजाक उड़ाया.
धामी ने कहा कि राहुल गांधी अब नेता नहीं रहे. वे कॉमेडियन बनने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मंचों से राहुल गांधी का व्यवहार और उनकी भाषा कई बार बेहद निम्न स्तर की होती है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि वह पूरे देश का गौरव और उत्तराखंड के सपूत हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन India की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए समर्पित किया है. अजीत डोभाल के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, उसे उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश स्वीकार नहीं करेगा.
उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के खिलाफ की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया और कहा कि जनरल रावत उत्तराखंड के गौरव थे. देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सैन्य अधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए.
Chief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में हम लोग चुनाव में गए थे. यहां 2022 में हमने उत्तराखंड की जनता को वचन दिया था कि हम यूसीसी का कानून लाएंगे. उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने हमको आशीर्वाद दिया और हमने वह वचन पूरा किया. यूसीसी का ड्राफ्ट सारे स्टेक होल्डर्स से बातचीत करने के बाद बना है. हमें खुशी है कि Prime Minister के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने हमको आशीर्वाद दिया, जनादेश दिया और हमने वह काम किया और आज वह पूरे देश में आगे बढ़ रहा है.
उत्तराखंड के Chief Minister ने महिला सशक्तीकरण पर कहा कि उत्तराखंड में ‘लखपति दीदी’ की संख्या 3.10 लाख से अधिक हो चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि Chief Minister सशक्त बहना उत्सव योजना, दीदीभुली योजना, महालक्ष्मी किट योजना और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं.
–
एसएके/वीसी