
Patna, 21 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में Prime Minister Narendra Modi ने एक दुकान से झालमुड़ी खाई थी, जिसे सीएम ममता बनर्जी ने पब्लिसिटी स्टंट बताया. ममता बनर्जी के बयान को लेकर भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि दुनिया को पता है कि पीएम मोदी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए. गरीबी से निकलकर यहां तक पहुंचे. उन्होंने झालमुड़ी खाकर पुरानी यादें ताजा कीं.
राजद में टूट को लेकर तेज प्रताप के बयान पर रामकृपाल यादव ने कहा कि तेज प्रताप जो अहसास करते हैं, वो बोलते हैं. उनको ज्यादा जानकारी होगी. अगर तेज प्रताप ने कहा है तो राष्ट्रीय जनता दल की टूट जरूर होगी. आरजेडी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं. दबाव बनाकर काम निकालने का कांग्रेस पार्टी की इतिहास रहा है. कांग्रेस के चरित्र में यही रहा है. यही वजह है कि कांग्रेस के लोगों की दवाब बनाने वाली मानसिकता है. नीतीश कुमार के बिहार सीएम पद छोड़ने को लेकर कहीं किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है. दुनिया इस बात को जानती है कि नीतीश कुमार ने स्वयं के विवेक से निर्णय लिया है.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाए जाने को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर सही आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण की राजनीति की है. उन्होंने वैसे लोगों को तरजीह की है, जिनमें उनको वोट बैंक दिखता रहा है. इन बातों को बंगाल की जनता समझ गई है. आने वाले वक्त में टीएमसी की Government जाएगी और भाजपा की Government बनेगी.
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को केस से हटने की अरविंद केजरीवाल की अपील पर रामकृपाल यादव ने कहा कि India के संविधान की अपनी गरिमा है. संवैधानिक पद पर बैठे जितने लोग हैं, खासतौर पर न्याय की कुर्सी पर, अभी तक किसी ने उन पर उंगली नहीं उठाई है. अरविंद केजरीवाल प्रबुद्ध नागरिक और राजनेता हैं. उनका ये नैतिक दायित्व नहीं बनता है कि जिस कोर्ट में उनकी सुनवाई की जा रही है, उस पर अंगुली उठाने का काम न करें. न्याय प्रक्रिया पर सबको भरोसा रहा है. अरविंद केजरीवाल की ओर से इस तरह से अंगुली उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी Chief Minister हो गए हैं. अब स्वाभाविक तौर पर अपने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.
–
एसडी/वीसी