रामकृपाल यादव का दावा- बंगाल में भाजपा की सरकार तय, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार और घुसपैठियों के संरक्षण का आरोप

Patna, 4 अप्रैल . बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भाजपा-एनडीए की Government बनेगी. उन्होंने बंगाल Government पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अत्याचार ही देखने को मिला है. इस बार जनता टीएमसी को उखाड़ फेंकेगी.

5 राज्यों के चुनावों पर मंत्री रामकृपाल यादव ने से बात करते हुए कहा, “पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है. एनडीए की Government बनकर रहेगी. खासकर बंगाल में भाजपा की Government बनना तय है. 15 साल से बंगाल में कुशासन है. ममता बनर्जी की Government से लोग ऊब चुके हैं.”

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अत्याचार ही देखने को मिला है. बंगाल विकास से कोसों दूर चला गया है. जिस दिन मौका मिलेगा, जनता अपने मत के माध्यम से टीएमसी को उखाड़कर फेंक देगी.

घुसपैठियों के मुद्दे पर रामकृपाल यादव ने कहा, “बंगाल की Government घुसपैठियों को संरक्षण देने में माहिर है. टीएमसी Government में राज्य के अंदर घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं. हमारी Government आएगी तो उन घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा. हमारे देश की संपत्ति पर देश की जनता का अधिकार है, किसी बाहरी घुसपैठिए का कोई अधिकार नहीं है. इसलिए भाजपा Government की ओर से सख्त कदम उठाए जाएंगे.”

बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर रामकृपाल यादव ने कहा, “जिस राज्य में न्यायिक अधिकारी सुरक्षित न हों, उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है. बंगाल में कानून का राज नहीं, गुंडों और अपराधियों का राज है. वहां संविधान को मानने वाला भी कोई नहीं है.”

वहीं, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के नेताओं में खींतचान पर मंत्री ने कहा, “लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है. केजरीवाल को क्या परेशानी हुई है, इसके बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन इतना निश्चित है कि वे अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment