कांग्रेस और बीआरएस जनता को कर रही गुमराह : रामचंदर राव

हैदराबाद, 12 जुलाई . तेलंगाना में किसानों के सामने गहराते जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस Government पर तीखा हमला बोला. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने आरोप लगाया कि Government किसानों की समस्याएं दूर करने के बजाय Political आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई है.

रामचंदर राव ने से कहा कि कम बारिश और एल नीनो के कारण राज्य में पानी की भारी कमी हो गई है, जिससे किसान परेशान हैं लेकिन Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी इस संकट का समाधान निकालने के बजाय पिछली बीआरएस Government द्वारा बनाए गए बांध और बैराज को मुद्दा बना रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस Government के समय बना यह बांध भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया था और वह पार्टी के लिए एटीएम की तरह इस्तेमाल किया जाता था. अब कांग्रेस और बीआरएस दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. एक पक्ष कहता है कि कांग्रेस Government पानी नहीं छोड़ रही है, जबकि दूसरा पक्ष बैराज की खराब गुणवत्ता को इसकी वजह बता रहा है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल डैम सेफ्टी अथॉरिटी (एनडीएसए) अपनी रिपोर्ट में साफ कह चुकी है कि बैराज की मरम्मत की जानी चाहिए. इसके बावजूद कांग्रेस ने अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government बैराज की मरम्मत कराने के बजाय किसानों तक पानी पहुंचाने में भी बाधा डाल रही है.

रामचंदर राव ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि किसानों के हित में तुरंत पानी छोड़ा जाना चाहिए, अन्यथा उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की इस मांग को कांग्रेस तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है और यह प्रचार कर रही है कि भाजपा और बीआरएस एक साथ हैं.

उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि वास्तव में कांग्रेस और बीआरएस ही एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, क्योंकि दोनों ही तेलंगाना में भाजपा के बढ़ते जनाधार को रोकना चाहते हैं. दोनों दल Political ड्रामा कर रहे हैं और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रहे हैं.

–

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment