राम मंदिर दान प्रकरण: वीएचपी अध्यक्ष बोले- ‘जिस पर भी आरोप लगे, उसकी जांच जरूर’, केजरीवाल-अखिलेश पर साधा निशाना

New Delhi, 3 जुलाई . विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में हुए गबन के मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए. इसके साथ ही, आलोक कुमार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर भी जवाब दिया है.

समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए वीएचपी के अध्यक्ष आलोक कुमार ने चंपत राय पर लगे आरोपों पर कहा, “आरोप लगे हैं. कुछ लोगों ने उनके खिलाफ भी आरोप लगाए हैं. आरोपों की जांच हो रही है. लोग मुझे कहते हैं कि क्या उन पर लगे आरोपों की भी जांच होगी. मेरी ये समझ है कि ट्रस्ट ने खुद कहा है कि समग्र जांच होनी चाहिए. तो जो-जो आरोप जिस पर लगे हैं, उस पर जांच होगी और जांच के परिणाम की हम प्रतीक्षा करेंगे. यही मेरा जवाब है कि जिस पर भी आरोप लगा है, उसको जांच होनी चाहिए.”

अयोध्या में वकीलों की ओर से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ First Information Report दर्ज कराने के लिए शिकायत करने पर उन्होंने कहा, “मेरे पास उस तहरीर की कोई जानकारी नहीं है. मीडिया में भी शायद उसकी विषय-वस्तु नहीं आई है. इसलिए, अभी मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.”

राम मंदिर में नियुक्तियां संघ परिवार के भीतर से होंगी या बाहर से? इस पर आलोक कुमार ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आप मुझसे यह क्यों पूछ रहे हैं. इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है. ट्रस्टियों को तय करना है कि किसको नियुक्त करना है और कैसे करना है.”

आलोक कुमार ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा, “हर एक आदमी को अपने सपनों को देखने का अधिकार है, उन्हें भी हैं. लेकिन अगर सोचते हैं कि राम मंदिर के नाम पर लोग अखिलेश यादव को वोट दे देंगे, तो लोग पूछेंगे कि गोलियां चलवाई थी कि नहीं? कारसेवक मारे गए थे या नहीं? कई साल बाद, जब उनके प्रवक्ता से पूछा गया कि क्या आप उसके लिए क्षमा मांगते हैं, तो उन्होंने कहा कि नहीं मांगते. जो जरूरी था वो किया है.”

उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश यादव अपने Chief Minister रहते कभी अयोध्या नहीं गए. उन्होंने अपने कार्यकाल में अयोध्या के लिए कोई योजना भी नहीं चलाई. पिछली Government में अयोध्या एक उदास शहर था, जिसमें कोई विकास नहीं था. इसलिए लोगों को Samajwadi Party का कार्यकाल याद है.”

आलोक कुमार ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें Prime Minister मोदी पर निशाना साधा गया. आलोक कुमार ने कहा, “वे (केजरीवाल) डींगें मारते हैं और बढ़ा-चढ़ाकर बातें करते हैं. उन्होंने Prime Minister का नाम नहीं लिया, इशारों-इशारों में कहा है. अगर वे एक बार नाम लेंगे, तो मैं समझता हूं कि Police को उन्हें बुलाकर उनके आरोपों के बारे में जानकारी करना चाहिए, उसका आधार क्या है? उसका प्रमाण क्या है? अगर वह आरोप हवा-हवाई हैं, तो केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.”

डीसीएच/

Leave a Comment