Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

टेरिटोरियल आर्मी ‘सिटीजन-सोल्जर’ की सर्वोत्तम मिसाल : राजनाथ सिंह

टेरिटोरियल आर्मी ‘सिटीजन-सोल्जर’ की सर्वोत्तम मिसाल : राजनाथ सिंह

New Delhi, 6 अगस्त . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Thursday को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में टेरिटोरियल आर्मी की भूमिका, जिम्मेदारियों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

समिति के सदस्यों ने टेरिटोरियल आर्मी को और मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए. इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी विकसित India के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. उन्होंने कहा कि सेना जहां देश की सुरक्षा करती है, वहीं टेरिटोरियल आर्मी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में भी बड़ी भूमिका निभाती है.

उन्होंने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी ‘नागरिक-सैनिक’ की अवधारणा की जीवंत मिसाल है. इसके सदस्य सामान्य जीवन में अपने-अपने पेशे से जुड़े रहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वर्दी पहनकर देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी, सशस्त्र बलों के लिए प्रशिक्षित जवानों का ऐसा बड़ा समूह तैयार करती है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत तैनात किया जा सकता है. सेवा पूरी करने के बाद ये जवान समाज में लौटकर युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं.

उन्होंने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी में लगभग 44,400 जवान हैं और इसकी 59 इकाइयां हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय टेरिटोरियल आर्मी सबसे पहले राहत और बचाव कार्य में पहुंचती है. केरल की बाढ़, Odisha के चक्रवात और हाल में असम की बाढ़ के दौरान जवानों ने राहत, बचाव और चिकित्सा सहायता का महत्वपूर्ण कार्य किया.

पर्यावरण संरक्षण में टेरिटोरियल आर्मी के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि इस कार्य बल ने अब तक करीब 10 करोड़ पौधे लगाए हैं. इनमें 80 से 85 प्रतिशत पौधे जीवित हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान ‘मिशन लाइफ’ और ‘पंचामृत’ के लक्ष्यों को जमीन पर उतारने में मदद कर रहा है.

राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में तैनात टेरिटोरियल आर्मी के जवानों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि जवानों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणी, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह समेत रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

–

जीसीबी/एसके

Share