‘मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे राजनाथ’, जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 10 जुलाई . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर Prime Minister Narendra Modi समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. सभी ने रक्षा मंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे India को मजबूत, सुरक्षित और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. शासन-प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनकी गहरी समझ भी अत्यंत प्रशंसनीय है. मैं उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

केंद्रीय आवास व शहरी मामले और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट किया, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और लोकप्रिय जननेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “प्रखर वक्ता और जनप्रिय राजनेता रक्षा मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना है.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, “राष्ट्र की सुरक्षा, सामर्थ्य और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपका नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है. आप इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें, यही शुभेच्छा है. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने रक्षा मंत्री के श्रेष्ठ स्वास्थ्य और कीर्तिमय जीवन के लिए भगवान श्रीकृष्ण से कामना की.

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट किया, “आपकी (रक्षा मंत्री) दूरदर्शी सोच और संकल्प से India का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर सशक्त हो रहा है. स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और सैन्य आधुनिकीकरण को गति देने में आपका योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है. राजनीति में आपकी शालीनता, सादगी और राष्ट्र-प्रथम की भावना हम सभी का निरंतर मार्गदर्शन करती है. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करती हूं.”

डीसीएच/

Leave a Comment