
Mumbai , 19 मार्च . Actress नोरा फतेही इन दिनों सॉन्ग ‘सरके चुनर’ को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं. रिलीज होने के बाद से ही social media पर गाने को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है. कई लोगों ने इसके बोल और प्रस्तुति पर आपत्ति जताई, जिसके बाद से मामला इतना बढ़ गया कि गाने को बैन कर दिया गया है.
Thursday को मशहूर इंफ्लूएंसर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राजीव दतिया ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया और पूरे मामले के बारे में अपने विचार व्यक्त किए. राजीव ने लिखा, “आप सिर्फ नोरा फतेही को दोष देकर कहानी को खत्म नहीं कर सकते. कोई भी गाना अचानक तैयार नहीं हो जाता, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी टीम की मेहनत होती है.”
राजीव ने लिखा कि एक गाना तैयार होने में गीतकार, गायक, निर्देशक, कैमरा टीम, कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और म्यूजिक लेबल जैसे कई लोग शामिल होते हैं. ऐसे में केवल स्क्रीन पर दिखने वाले कलाकार को जिम्मेदार ठहराना गलत है. उन्होंने लिखा, “एक गाने में 80 से 100 लोग शामिल होते हैं और क्या सच में किसी ने इसे नहीं देखा या सवाल नहीं किया? यह विश्वास करना मुश्किल है. स्क्रीन पर दिख रहे चेहरे पर उंगली उठाना आसान है, लेकिन असली जिम्मेदारी उन लोगों पर है जिन्होंने इसे बनाया, मंजूर किया और जानबूझकर जनता तक पहुँचाया.
राजीव ने नोट शेयर करते हुए लिखा, “सिर्फ नोरा फतेही को दोष देना गलत है. एक गाने के लिए पूरी टीम मेहनत करती है. इसे शुरुआत में ही रोका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गाना पहले से ही तैयार, लिखा हुआ और फिर नोरा के सामने पेश किया गया. गाने के बोल में जो अश्लीलता लिखी गई थी, वह पहले से मौजूद थी.”
–
एनएस/वीसी