Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राजनीति,राष्ट्रीय

गुजरात में बारिश का कहर, पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात, हर संभव मदद का भरोसा

Gujarat में बारिश का कहर, पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात, हर संभव मदद का भरोसा

गांधीनगर, 23 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को Gujarat में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर Chief Minister भूपेंद्र पटेल से बात की और केंद्र Government की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया.

इस बीच बाढ़ प्रभावित वलसाड जिले के लिए एनडीआरएफ की दो और टीमें दिल्ली से हवाई मार्ग से भेजी गई हैं.

फोन पर हुई बातचीत में Prime Minister ने भारी बारिश से हुए नुकसान और चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी ली.

राज्य Government के अनुसार, Prime Minister मोदी ने Chief Minister को भरोसा दिलाया कि प्रभावित इलाकों में बचाव, राहत और लोगों की सुरक्षा के लिए केंद्र Government पूरी सहायता करेगी.

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब लगातार हो रही बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल वलसाड में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं.

फिलहाल, वलसाड में एनडीआरएफ की तीन टीमें और एसडीआरएफ की पांच टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव और राहत कार्य कर रही हैं.

राहत कार्यों को और मजबूत करने के लिए एनडीआरएफ की दो अतिरिक्त टीमें New Delhi से हवाई मार्ग से भेजी जा रही हैं, जो Thursday की शाम तक वलसाड पहुंच जाएंगी.

राज्य Government ने बताया कि सेना के 70 जवानों की एक टुकड़ी भी पांच नावों के साथ बचाव कार्य में मदद के लिए भेजी जा रही है.

इसके अलावा, 25 सदस्यीय फायर सर्विस की एक टीम भी वलसाड भेजी जा रही है, ताकि स्थानीय प्रशासन को बाढ़ से निपटने में मदद मिल सके.

यह अतिरिक्त मदद ऐसे समय भेजी गई है जब दक्षिण Gujarat में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य Government लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है.

इससे पहले Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Thursday को गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया. वहां उन्होंने अधिकारियों और जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की.

सीएम ने वलसाड के कलेक्टर और मंत्री नरेश पटेल से बात कर बचाव कार्यों की जानकारी ली और जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की और टीमें भेजने के निर्देश दिए.

उन्होंने सूरत और नवसारी के कलेक्टरों को भी निर्देश दिया कि जहां जरूरत हो, वहां निचले और जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए.

Chief Minister ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की. अमित शाह ने राज्य को बचाव और राहत कार्यों के लिए केंद्र Government की ओर से हर जरूरी मदद का भरोसा दिया.

पिछले दो दिनों से दक्षिण Gujarat में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

वलसाड में कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, जबकि आसपास के जिलों में भी भारी बारिश का असर देखा गया है.

डांग जिले में भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं. नवसारी में जूज और केलिया बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिसके बाद नीचे के गांवों के लिए चेतावनी जारी की गई है. वहीं, तापी जिले में बचाव दलों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

एहतियात के तौर पर Thursday को सूरत जिले के सभी स्कूल बंद रखे गए.

India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण और मध्य Gujarat के कई हिस्सों में आगे भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव व राहत कार्य जारी हैं.

–

एएमटी/डीकेपी

Share