उधमपुर को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

उधमपुर, 20 अगस्त . जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच चलने वाली तीसरी और नई वंदे India एक्सप्रेस को उधमपुर में ठहराव देने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दे दी है. केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने social media पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनकी ओर से किए गए अनुरोध को रेल मंत्रालय ने स्वीकार करते हुए जम्मू और श्रीनगर के बीच प्रस्तावित तीसरी वंदे India एक्सप्रेस का उधमपुर में स्टॉपेज मंजूर किया है.

उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को त्वरित और सकारात्मक निर्णय के लिए धन्यवाद दिया. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह Prime Minister Narendra Modi की इस क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों के प्रति संवेदनशील चिंता को एक बार फिर दर्शाता है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डॉ. जितेंद्र सिंह को भेजे पत्र में बताया कि जनसुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय रेल यात्री मांग और परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप समय-समय पर रेल सेवाओं का विस्तार करती रही है.

पत्र में कहा गया है कि जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे India एक्सप्रेस को शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर के रास्ते संचालित करने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है. यह ट्रेन ट्रेन संख्या 26407/26408 जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे India एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी.

इस फैसले से उधमपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जम्मू तथा श्रीनगर के बीच तेज और आधुनिक रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी. स्थानीय स्तर पर लंबे समय से उधमपुर में इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि नई वंदे India सेवा का उधमपुर में ठहराव स्थानीय आबादी की मांगों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय संपर्क को भी और मजबूत करेगा.

डीएससी

Leave a Comment