लीड्स टेस्ट: बारिश से धुला दूसरे दिन का पहला सेशन, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड मजबूत

लीड्स, 19 अगस्त . इंग्लैंड और Pakistan के बीच हेडिंग्ले में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश ने एक बार फिर फैंस का मजा किरकिरा किया है. दिन का पहला सेशन बारिश से धुल गया है. फिलहाल लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम Pakistan की पहली पारी से 59 रन पीछे है.

बारिश के चलते पहले दिन का शुरुआती सेशन भी प्रभावित रहा था. Pakistan को महज 171 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक 25 ओवरों का सामना करते हुए 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे.

बेन डकेट और एमिलियो ने पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की. डकेट 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 48 के स्कोर पर एमिलियो (33) का विकेट भी गंवा दिया. इसके बाद जॉर्डन कॉक्स ने कप्तान जो रूट के साथ दिन की समाप्ति तक तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की.

जॉर्डन 4 चौकों के साथ 23 रन, जबकि जो रूट 6 चौकों के साथ 37 रन बनाकर नाबाद हैं. इस पारी में मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है.

इससे पहले, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी Pakistanी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 48.1 ओवरों का ही सामना कर सकी और खाते में सिर्फ 171 रन जुट सके.

Pakistan को सिर्फ 6 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे. इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने इमाम-उल-हक के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया.

इमाम 6 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शफीक ने 8 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली. Pakistan को 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान सलमान आगा के रूप में पांचवां झटका लगा, जो 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अगली गेंद पर Pakistan ने अली उस्मान (0) का विकेट भी खो दिया. कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान (21) ने मिलकर 32 रन जोड़े.

इंग्लैंड की तरफ से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने सभी 10 विकेट साझा किए. रॉबिन्सन ने 18 ओवरों में 51 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि जोश टंग ने 9.1 ओवरों में 46 रन देकर 5 विकेट चटकाए.

चोटिल बाबर आजम इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर सलमान अली को टीम की कमान सौंपी गई है. Pakistan की प्लेइंग इलेवन में कप्तान सलमान के अलावा, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली और मोहम्मद अब्बास शामिल हैं.

वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग मौजूद हैं.

आरएसजी

Leave a Comment