
देहरादून, 3 जून . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4-5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. उनके इस दौरे से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश देखा जा रहा है. कांग्रेस ने इसे संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देखा है.
उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे और उत्तराखंड Government के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी के दौरे का मुख्य आकर्षण अल्मोड़ा में प्रस्तावित विशाल जनसभा है. दूर-दराज के इलाकों से लोग इस सभा में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं. आम लोगों के आवागमन में जगह-जगह जाम और अव्यवस्था की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, फिर भी जनता का बढ़ता उत्साह कांग्रेस के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
उन्होंने कहा कि पौड़ी में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे. इस दौरान अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. उत्तराखंड में पूर्व सैनिक और युवा बड़ा वोट बैंक माने जाते हैं. संवाद के बाद कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में राहुल गांधी प्रदेश के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
कुमारी शैलजा ने कहा कि देहरादून में भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है. यह दौरा पार्टी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा. राहुल गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी.
उन्होंने Government पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है. अल्मोड़ा सहित कई इलाकों में सड़कें और बुनियादी सुविधाएं अभी भी नाकाफी हैं. पार्टी का मानना है कि जनता बदलाव चाहती है और राहुल गांधी का यह दौरा Government के ‘कुशासन और भ्रष्ट नीतियों’ के खिलाफ जनआंदोलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अल्मोड़ा जनसभा और पौड़ी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा चुकी है. सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थलों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से पार्टी को ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाने का मौका मिल सकता है. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी स्थानीय मुद्दों के अलावा राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखेंगे. इस दौरे को 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
–
एसएके/डीकेपी