
New Delhi, 9 अगस्त . BJP MP भोला सिंह ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में दिए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश के युवाओं पर भरोसा रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, उसी तरह उन्हें Jharkhand में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच भी जाना चाहिए और उनके प्रति हमदर्दी व्यक्त करनी चाहिए.
New Delhi में से बातचीत में भोला सिंह ने कहा कि राहुल गांधी यह भूल चुके हैं कि जब कोविड जैसी महामारी आई थी, तब देश की जनता को बचाने के लिए वैक्सीन बनाने का काम हमारे देश के युवाओं ने किया था. India के युवाओं पर हमारी पार्टी और Government को पूरा भरोसा है.
उन्होंने कहा कि आज देश के युवा जिस क्षेत्र में उन्हें अवसर मिलता है, वहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. खेल के मैदान में भी India के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और बेटे-बेटियां दोनों पदक जीतकर ला रहे हैं.
BJP MP ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को हो सकता है युवाओं पर भरोसा न हो. वे हर चीज को राजनीति के नजरिए से देखते हैं. प्रयागराज तो पहुंचे, लेकिन Jharkhand क्यों नहीं गए? क्या राहुल गांधी को वहां प्रदर्शन कर रहे युवाओं के प्रति संवेदना नहीं है? उनके साथ भी संवेदना होनी चाहिए.
India छोड़ो आंदोलन का जिक्र करते हुए BJP MP ने कहा कि 8 और 9 अगस्त का दिन देश के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि 8 अगस्त को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ ‘India छोड़ो’ का नारा दिया था. इसके बाद ब्रिटिश शासन ने कांग्रेस के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था.
उन्होंने कहा कि उस समय देश के सामने यह चुनौती थी कि नेता जेल में बंद हैं, लेकिन देश को आजादी चाहिए. आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों ने इसमें हिस्सा लिया.
भोला सिंह ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को देश में ऐसा माहौल बना, जिसमें India छोड़ो आंदोलन का संदेश जन-जन तक पहुंचा. उन्होंने कहा कि देशवासियों के सामूहिक संघर्ष की वजह से आखिरकार India को आजादी मिली. पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर भोला सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ Political दल छात्रों के प्रदर्शन का Political लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे छात्रों के प्रदर्शन के जरिए राजनीति करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र Government ने दोबारा परीक्षा कराई और उसका परिणाम भी घोषित किया गया. उन्होंने दावा किया कि Government ने किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया. भोला सिंह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government सभी वर्गों के साथ खड़ी है और हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है.
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहते हैं और Government की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों से फीडबैक लेते हैं. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एकमात्र काम लोगों को गुमराह करना है, जबकि भाजपा और उसकी Government जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का काम कर रही है.
–
डीकेएम/पीएम