कांग्रेस को मुस्लिम लीग में बदलने की तैयारी कर रहे राहुल गांधी : शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 25 मई . केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को Chief Minister का सचिव नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर तंज कसा है. इसके साथ ही राहुल गांधी से पूछा है कि अब दोहरा मापदंड कहां गया.

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने से बातचीत में कहा, “जब एक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया गया था, तब राहुल गांधी ने कड़ा विरोध जताया था. अब केरल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को Chief Minister का सचिव बना दिया गया है, तो क्या यह दोहरा मापदंड नहीं है? राहुल गांधी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. अलग-अलग जगहों पर उनके मापदंड अलग-अलग लगते हैं. उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके बयानों में यह दोहरा मापदंड क्यों दिखाई देता है. Governmentी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं और पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाते हैं.”

वहीं, कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की बैठक पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “अब राहुल गांधी को यकीन हो गया है कि कांग्रेस पार्टी को हिंदू समुदाय का बहुमत वोट हासिल नहीं है. असम और बंगाल में जीतने वाले ज्यादातर विधायक मुस्लिम समुदाय से थे. इसलिए अब कांग्रेस मुस्लिम लीग कांग्रेस बन गई है. अतः अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में यह सुझाव दिया गया कि उन्हें ‘अल्पसंख्यक’ कहने के बजाय ‘मुस्लिम’ कहा जाए. ऐसा इसलिए है क्योंकि राहुल गांधी कथित तौर पर कांग्रेस को मुस्लिम लीग पार्टी में बदलने की तैयारी कर रहे हैं और यह पहले से ही बन रही है.”

एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर भाजपा नेता ने कहा, “हुमायूं कबीर गलत सूचना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. पहले उन्होंने बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर बात की और अब कुर्बानी के बारे में बयान दे रहे हैं. किसी भी Government ने कुर्बानी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है. केवल इतना सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गायों की कुर्बानी न दी जाए.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment