‘राहुल गांधी में सच सुनने की ताकत नहीं’, लोकसभा से विपक्ष के वॉकआउट पर हमलावर हुई भाजपा

New Delhi, 11 दिसंबर . Lok Sabha में Wednesday को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के बीच विपक्षी दलों के वॉकआउट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है. Thursday को Union Minister और BJP MPों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ‘हिट-एंड-रन’ वाला तरीका अपनाते हैं.

Union Minister गिरिराज सिंह ने Thursday को संसद परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी आदत छोड़नी पड़ेगी. अगर वह बात नहीं सुनेंगे तो अगली बार हम भी उन्हें सदन में बोलने नहीं देंगे.

विपक्ष के वॉकआउट पर गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी ‘हिट-एंड-रन’ वाला तरीका अपनाते हैं. जब Prime Minister और गृह मंत्री सदन में बोलते हैं, तो वह बाहर चले जाते हैं. लोकतंत्र को लेकर यही उनकी सोच है. उनमें सच सुनने की ताकत नहीं है.”

गृहमंत्री के बयान ‘घुसपैठिए तय नहीं करेंगे देश में पीएम और सीएम कौन बनेगा’ पर Union Minister वीरेंद्र कुमार ने से कहा, “देश की आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जो कहा गया है, वह बिल्कुल सही है.”

BJP MP दिनेश शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को ‘अभूतपूर्व’ बताते हुए कहा, “गृह मंत्री ने कांग्रेस की ओर से फैलाए गए झूठे दावों और प्रोपेगेंडा का सटीक जवाब दिया. कांग्रेस के पास हंगामा करने और सदन छोड़कर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.”

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर BJP MP सामिक भट्टाचार्य ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से कह रही है कि एक खामोश डेमोग्राफिक बदलाव हो रहा है. पश्चिम बंगाल के बॉर्डर का इस्तेमाल करके घुसपैठियों ने बिहार और Jharkhand जैसे राज्यों की डेमोग्राफी को भी बदला है.”

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों के आने से डेमोग्राफी पूरी तरह बदल चुकी है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस तरह मजहब के नाम पर देश को पहले तोड़ा गया था, वे लोग लौटकर फिर से India वापस आ रहे हैं.

उन्होंने कहा, “देश के किसी भी कोने में जाकर देखेंगे तो बांग्लादेशी घुसे हुए हैं. उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने का काम कुछ Political पार्टियां करा रही हैं. यह पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति के साथ-साथ देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ भी समझौते कर रही हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment