प्रमिला जयपाल ने की ट्रंप टैरिफ की आलोचना, समझाया-अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय कितने जरूरी

वॉशिंगटन, 11 दिसंबर . अमेरिका में टैरिफ की वजह से हो रही व्यापारिक परेशानी और आव्रजन नीतियों को लेकर डेमोक्रेट्स President डोनाल्ड ट्रंप पर हमलावर हैं. कांग्रेस में भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने President की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि टैरिफ बढ़ने से रोजी-रोटी खतरे में पड़ रही है.

जयपाल ने अमेरिका में बढ़ती India विरोधी नफरत पर भी चिंता जताई और इस बात पर जोर दिया कि भारतीय अमेरिकी हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी हैं. वे हमारे समाज का एक जरूरी हिस्सा हैं. वे बड़ी 500 कंपनियों के साथ-साथ स्टार्टअप चला रहे हैं. उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक अधिक सशक्त, मूल्य-आधारित और नवाचार-केंद्रित दृष्टि की जरूरतों पर जोर दिया.

प्रमिला कांग्रेस में सेवा देने वाली पहली भारतीय अमेरिकन महिला हैं. उन्होंने कहा, “मुझे India में अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है, जो मेरा जन्मस्थान है. उनकी मां अभी भी वहीं रहती हैं.” उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की अकेली सदस्य हैं जो स्टूडेंट और एच-1बी वीजा दोनों पर रही हैं.

उन्होंने चेतावनी दी कि रोक लगाने वाली अप्रवासन नीति परिवारों और दोनों देशों के बीच व्यापार और रिश्तों को नुकसान पहुंचा रही है. जयपाल ने कहा कि उन्होंने भारतीय अमेरिकी उद्यमियों से सुना है कि टैरिफ बढ़ने से रोजी-रोटी खतरे में पड़ रही है. उनके जिले की एक पांचवीं पीढ़ी की कंपनी ने उन्हें बताया कि हाल की टैरिफ बढ़ोतरी 120 से ज्यादा सालों में उनके व्यापार के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

प्रमिला ने Government के तरीकों को आर्थिक रूप से दूर की न सोचने वाला और रणनीतिक रूप से नुकसानदायक बताया. प्रमिला ने भारतीय सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लागू करने को लेकर भी ट्रंप Government की आलोचना की.

कैलिफोर्निया के डेमोक्रेट और कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय अमेरिकी सदस्यों में से एक, अमी बेरा ने India और अमेरिका के संबंधों के पीछे दोनों पार्टियों के समर्थन की गहराई पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक द्विपक्षीय (डेमोक्रेट और रिपब्लिकन) संयुक्त प्रस्ताव पेश किया है. इसका मकसद यह दिखाना है कि पिछले तीन दशकों से President क्लिंटन से लेकर President बुश, President ओबामा, President ट्रंप के पहले कार्यकाल से लेकर President बाइडेन तक अमेरिका की India को लेकर रणनीति लगातार एक ही दिशा में आगे बढ़ी है. संदेश साफ है कि अमेरिका और India दोनों सुरक्षा, शांति और खुशहाली का माहौल चाहते हैं.

बेरा ने कहा कि उनके हालिया India दौरे ने एक परिपक्व रणनीतिक तालमेल पर जोर दिया. उन्होंने भारतीय अधिकारियों, बिजनेस लीडर्स, और मिलिट्री अधिकारियों के साथ बातचीत के बारे में बताया और कहा कि उनका अंदाजा था कि India उनके लॉन्ग-टर्म इंटरेस्ट को समझता है.

केके/वीसी

Leave a Comment