स्क्वैश में प्रगति से खुश हैं, ज्यादा से ज्यादा जिलों में कोर्ट बनाने की कोशिश: रघुराम अय्यर

New Delhi, 17 अगस्त . India में स्क्वैश का खेल तेजी से आगे बढ़ा है. हाल ही में अनाहत सिंह ने महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर इस प्रगति से काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि ‘आईओए’ फेडरेशन के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा जिलों में स्क्वैश कोर्ट बनाने की कोशिश कर रहा है.

Monday को एचएसीएल स्क्वैश के साथ मिलकर स्क्वैश फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ आयोजित एक सम्मान समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर ने ‘ ’ के साथ बातचीत में कहा, “आईओए सभी खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के साथ मिलकर काम करेगा. हम स्क्वैश में हुई प्रगति को देखकर बहुत खुश हैं. हमारा मकसद इस खेल को सभी के लिए सुलभ बनाना है. पहले, जो युवा स्क्वैश खेलना चाहते थे, उनके लिए यह खेल आसानी से उपलब्ध नहीं था, लेकिन अभी, अगर आप देखें, तो इसके लिए कोर्ट हैं… ऐसे अस्थायी कोर्ट हैं जिन्हें बहुत आसानी से लगाया जा सकता है. इसके लिए बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती. इसलिए हम फेडरेशन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा जिलों में ऐसे कोर्ट बनें और जो भी इस खेल को अपनाना चाहता है, उसे कम से कम कोर्ट तक पहुंच मिल सके.”

आगामी ग्रीष्मकालीन ओलंपिक को लेकर रघुराम अय्यर ने कहा, “2028 के ओलंपिक में अभी काफी समय है, इसलिए इसमें शामिल होने वाले एथलीट्स की अंतिम संख्या अगले एक साल में तय की जाएगी. तो अभी हम आपको ठीक-ठीक यह नहीं बता सकते कि कितने एथलीट होंगे, लेकिन यह संख्या पेरिस में हुए पिछले ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स की संख्या के आस-पास ही होगी.”

2028 एलए ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से भारतीय खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है. देश को इसमें पदक की आस है. रघुराम अय्यर ने बताया कि इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

India आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा, जिसमें 15-17 खेलों को शामिल किया जा सकता है. इसकी तैयारियों को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ ने कहा, “उस स्पोर्ट्स प्रोग्राम को अभी पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है. अगले साल की शुरुआत में पूरी फाइनल लिस्ट आ जाएगा, लेकिन Ahmedabad में होने वाले खेलों की संख्या 15 से 17 के बीच होगी.”

–

आरएसजी

Leave a Comment