रघु राय ने अपने कैमरे के लेंस से भारत की जीवंतता को कैद किया : पीएम मोदी

New Delhi, 26 अप्रैल . India के प्रसिद्ध फोटोग्राफर और फोटोजर्नलिस्ट रघु राय का Sunday को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे रघु राय ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावुक संदेश लिखकर रघु राय को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “रघु राय को एक ऐसे रचनात्मक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने कैमरे के लेंस से India की जीवंतता को कैद किया. उनकी फोटोग्राफी में असाधारण संवेदनशीलता, गहराई और विविधता थी. इसने लोगों को India में जीवन के विभिन्न पहलुओं के और करीब ला दिया. उनका निधन फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और फोटोग्राफी जगत के साथ हैं. ओम शांति.”

रघु राय का जन्म 18 दिसंबर 1942 को Pakistan के झांग में हुआ था. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन फोटोग्राफी ने उन्हें पूरी तरह खींच लिया. छह दशकों से अधिक समय तक उन्होंने India की सामाजिक, Political, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन को अपने कैमरे में कैद किया. बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, Bhopal गैस त्रासदी, आपातकाल, मदर टेरेसा की जिंदगी और आम भारतीयों के रोजमर्रा के पल, उनकी तस्वीरें इन सबको अमर बना गईं.

वे पहले भारतीय फोटोग्राफर थे, जिन्हें विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसन के हाथों ‘मैग्नम फोटोज’ में शामिल होने का निमंत्रण मिला. उनकी किताबें, प्रदर्शनियां और तस्वीरें दुनिया भर में सराही गईं. पद्मश्री सम्मानित रघु राय ने युवा फोटोग्राफरों को भी मार्गदर्शन दिया.

रघु राय की तस्वीरों की खासियत यह थी कि वे न सिर्फ घटनाओं को दर्ज करती थीं, बल्कि India की आत्मा को भी छू लेती थीं. उनकी फोटोग्राफी में संवेदनशीलता और मानवीय गहराई हमेशा झलकती थी. उन्होंने आम आदमी की खुशियों, दर्द, संघर्ष और उत्सव को बड़े करीब से देखा और दिखाया.

रघु राय के निधन से फोटोग्राफी जगत में एक युग का अंत माना जा रहा है. उनके बेटे नितिन राय भी एक जाने-माने फोटोग्राफर हैं. उनके परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर है.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment