
नई दिल्ली, 30 नवंबर . संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत Monday से होगी, जो 19 दिसंबर तक चलेगी. शीतकालीन सत्र को लेकर एनडीए के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए विपक्षी दलों से सत्र को सुचारू रूप से चलने देने की अपील की है.
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले BJP MP राधा मोहन सिंह ने से बातचीत में कहा कि हर सत्र Government के लिए जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए होता है, लेकिन विपक्ष अक्सर रुकावट डालता है. हमें उम्मीद है कि इस बार विपक्ष बिना कार्यवाही में रुकावट डाले अपने मुद्दों को अच्छे से उठाएगा.
Gujarat से भाजपा के राज्यसभा सांसद बाबूभाई देसाई ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर कहा कि भाजपा का एजेंडा राष्ट्रहित और देश को विश्वगुरु बनाने का है. माना जा रहा है कि संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने वाला है. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दूसरे चरण, ‘वोट चोरी’ समेत कई मुद्दों को लेकर विपक्षी दल हंगामा कर सकते हैं.
Union Minister रामदास अठावले ने कहा कि साल में चार संसद सत्र होते हैं और हर सेशन से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक होती है. इस बैठक में एनडीए के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी शामिल होते हैं. सभी दलों से सेशन को सही तरीके से चलने देने की अपील की जाती है.
बता दें कि संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था. मानसून सत्र में Lok Sabha और राज्यसभा में कार्यवाही बाधित रही थी. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दों को लेकर हंगामा किया था. ऐसे में एक बार फिर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर केंद्र Government को घेरने की कोशिश करेगा.
–
एएसएच/डीकेपी