
Mumbai , 30 नवंबर . भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय Actress निधि झा इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. वह पिछले कुछ समय से लगातार social media पर खूबसूरत और भावुक यादें साझा कर रही हैं. इस कड़ी में उन्होंने Sunday को अपने दूसरे बच्चे के एक महीने पूरे होने पर एक बेहद प्यारा वीडियो पोस्ट किया, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया.
इस पोस्ट में उन्होंने न सिर्फ अपनी बेटी के जन्म के खास पलों को दिखाया, बल्कि धीरे-धीरे बीते उस सफर को भी सामने रखा जिसमें खुशी, प्यार और भावनाओं का अंबार है. वीडियो को देख फैंस कमेंट के जरिए अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं.
वीडियो की शुरुआत एक बेहद भावुक दृश्य से होती है, जिसमें निधि झा के पति और भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर Actor यश कुमार डिलीवरी रूम के बाहर बेचैनी से इंतजार करते दिखते हैं. उनके चेहरे पर खुशी, घबराहट और उम्मीद, तीनों की झलक साफ दिखाई देती है. कुछ ही देर बाद नर्स बाहर आती है और उनके हाथों में एक नन्हीं बच्ची होती है. जैसे ही नर्स बताती है कि बेटी हुई है, यश कुमार खुशी से बच्ची के नन्हे पैर पर माथा टेक देते हैं. यह पल हर किसी की आंखें नम कर रहा है.
वीडियो में आगे यश और निधि के बेटे शिवाय को अपनी छोटी बहन को देखकर खिलखिलाते हुए दिखाया गया है. वह अपनी बहन को करीब से देखकर मुस्कुराता है और उसे प्यार से निहारता है. घर के अन्य सदस्य भी नन्हीं मेहमान के आने पर खुश होते हैं. वीडियो में निधि भी बेटी को प्यार से गोद में लिए हुए उसे दुलार करती दिखती हैं.
वीडियो के साथ निधि झा ने कैप्शन भी लिखा, ‘हैप्पी वन मंथ मेरी छोटी प्रिंसेस.’
इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में साल 2007 की Bollywood फिल्म ‘हे बेबी’ का मशहूर गाना ‘मेरी दुनिया तू ही रे’ इस्तेमाल किया गया है. इस गाने को सोनू निगम, शान और शंकर महादेवन ने गाया है, जबकि इसका संगीत शंकर–एहसान–लॉय ने तैयार किया है और इसके बोल समीर ने लिखे हैं. यह गाना अपने आप में भावुक और प्यार से भरा हुआ है.
–
पीके/एबीएम