
चंडीगढ़, 24 जनवरी . जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में Thursday को जवानों से भरी एक वाहन के खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए थे. इस हादसे में पंजाब के रोपड़ जिले के गांव चनौली निवासी 23 वर्षीय जवान जोबनप्रीत सिंह भी शहीद हो गए. पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने जोबनप्रीत सिंह की शहादत पर शोक व्यक्त किया. Chief Minister ने कहा कि शहीद जोबनप्रीत सिंह की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व है.
Chief Minister ने शहीद जवान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि देश के प्रति उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
Chief Minister भगवंत मान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के डोडा में जवानों से भरी एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 10 बहादुर जवान शहीद हो गए थे. उन शहीदों में जिला रोपड़ के गांव चनौली के 23 वर्षीय नौजवान जोबनप्रीत सिंह के शहीद होने की दुखद खबर मिली है. परिवार के प्रति गहरी संवेदना. देश के प्रति शहीद जवान के साहस को हम नमन करते हैं. इस कठिन घड़ी में Government शहीद के परिवार के साथ खड़ी है. परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.”
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में Thursday को हुए सड़क हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए थे. जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 17 जवान सवार थे. यह वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास से गुजर रहा था और एक ऊंचाई वाली चौकी की ओर जा रहा था. इसी बीच, वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा.
इस हादसे पर Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा, Chief Minister उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने दुख जताया. तमाम नेताओं ने शहीद जवानों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
–आईएएएस
पीएसके