हुबली में ‘शराब गारंटी’ को लेकर भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

हुबली, 24 जनवरी . कर्नाटक के हुबली में भाजपा विधायक महेश तेंगिनाकाई ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने Government पर ‘शराब गारंटी’ चलाने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में जनता की भलाई के बजाय शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है.

महेश तेंगिनाकाई ने कहा कि उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में चौंकाने वाली जानकारी मिली है. इस ग्रुप में आबकारी विभाग के अधिकारी, शराब एसोसिएशन के सदस्य और शराब दुकानों के मालिक शामिल हैं.

उन्होंने दावा किया कि उसी ग्रुप में यह संदेश डाला गया था कि एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 1.5 से 2 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है.

विधायक तेंगिनाकाई ने सवाल उठाते हुए से कहा, “मैं Government से पूछना चाहता हूं कि वे घर बेचने की तैयारी कर रहे हैं या शराब की दुकानें बेचने की? एक तरफ बड़े स्तर पर लोगों को इकट्ठा किया जा रहा है, और दूसरी तरफ Government आंखें बंद किए बैठी है.”

उन्होंने आगे कहा कि आबकारी मंत्री को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं. तेंगिनाकाई ने कहा, “हमने Friday को ही इस मुद्दे को उठाया था, क्योंकि मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. Government को इन आरोपों का साफ जवाब देना चाहिए.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक तेंगिनाकाई ने कहा कि कांग्रेस Government की नीतियां आम जनता की भलाई के बजाय शराब कारोबार को फायदा पहुंचा रही हैं. उनका आरोप है कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं और समाज पर गलत असर पड़ रहा है.

भाजपा विधायक ने मांग की कि Government इस पूरे मामले की जांच कराए, व्हाट्सऐप ग्रुप में डाले गए संदेशों और अधिकारियों की भूमिका को सामने लाए और आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार पर तुरंत कार्रवाई करे.

बता दें कि महेश तेंगिनाकाई धारवाड़ जिले के हुबली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment