
मोगा, 16 मार्च . पंजाब के मोगा जिले के तीन Governmentी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला आया है. जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया और थोड़ी देर में स्कूल को पूरी तरह खाली करते हुए Police और प्रशासन को सूचना दी गई.
जानकारी के अनुसार, मोगा के गोदेवाला Governmentी स्कूल, उग्घोके के Governmentी स्कूल और झंडिआना Governmentी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर मिली है. इसके बाद दहशत का माहौल बन गया. स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार गर्ग ने स्कूल के प्रिंसिपल के और से इस संबंधी अपने उच्च अधिकारी और Police प्रशासन को सूचित किया. सूचना मिलते ही Police और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की. इसके साथ ही स्कूल में आए हुए विद्यार्थी को घर भेज दिया गया.
अध्यापक तेजवंत सिंह संधू ने बताया कि रोजाना की तरह स्कूल आए और रूटीन में काम चेक किया तो स्कूल की मेल पर देखा कि जिसमें तीन Governmentी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद स्कूल में माहौल तनावपूर्ण हो गया ओर बच्चों को बिना बताए घरों में भेज दिया गया. धमकी के कारण 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों का पेपर रद्द हो गया है.
वहीं, जालंधर में कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भी Monday को सुबह मिली थी. स्कूल प्रबंधन को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में कुछ स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों, विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी. ईमेल मिलने के बाद संबंधित स्कूलों ने तुरंत Police को सूचना दी. जालंधर Police की टीमें एहतियातन कई स्कूलों में पहुंचीं और परिसर की जांच शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल भी सक्रिय कर दी गई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
–
ओपी/एएस