महाराष्ट्र की ‘महा एआई’ देश में एक नई और अनोखी पहल, सरकारी काम में आएगी तेजी और पारदर्शिता: सीएम देवेंद्र फडणवीस

Mumbai , 23 जून . Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य Government के विभागों के कामकाज को ज्यादा कुशल, सुरक्षित और जन-केंद्रित बनाने के लिए ‘महा एआई’ – यानी एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए ‘Maharashtra हब’ – विकसित किया गया है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित देश की पहली अनोखी पहल है.

Chief Minister ने कहा कि यह पहल जल्द ही राज्य के विभिन्न विभागों में लागू की जाएगी. इसके जरिए Governmentी कामकाज में पत्राचार, नोट तैयार करना, रिपोर्ट बनाना, Governmentी कामों का अनुवाद, दस्तावेजों का सारांश और Governmentी नॉलेज बेस में जानकारी खोजना जैसे काम ज्यादा तेजी और सटीकता से किए जा सकेंगे.

सीएम देवेंद्र फडणवीस विधानभवन में ‘महा एआई’ प्लेटफॉर्म पर आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे. इस मौके पर उपChief Minister एकनाथ शिंदे, आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन, Chief Minister के अतिरिक्त मुख्य सचिव लोकेश चंद्र, अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास चंद्र रस्तोगी, प्रधान सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी, प्रधान सचिव नवीन सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के सचिव वीरेंद्र सिंह, महाआईटी की निदेशक भुवनेश्वरी एस, राज्य सूचना और संचार अधिकारी तथा उप महानिदेशक सपना कपूर मौजूद थे.

सीएम फडणवीस ने कहा कि ‘महा एआई’ राज्य की Governmentी प्रणाली में आधुनिक तकनीक को शामिल करके प्रशासन को ज्यादा प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने Maharashtra के लिए यह सिस्टम विकसित किया है और इसे इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए Maharashtra राज्य डेटा सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर लागू किया गया है. इससे Governmentी जानकारी की संप्रभुता, गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

सभी संवेदनशील Governmentी जानकारी Government के ही नियंत्रण में रहेगी, और जानकारी को राज्य Government के सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर में स्टोर और प्रोसेस किया जाएगा. ‘महा एआई’ सिस्टम से Governmentी पत्र, ईमेल और नोट तैयार करने, डॉक्यूमेंट का सारांश बनाने, स्पष्टीकरण और अनुवाद करने, Governmentी नियमों, कानूनों, फैसलों और सर्कुलर से जुड़ी जानकारी खोजने और आम भाषा में रिपोर्ट बनाने जैसे काम किए जा सकेंगे.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लाभार्थियों के वेरिफिकेशन की सुविधा भी मिलेगी, ताकि एक ही लाभार्थी का नाम दोबारा न आए. यह सिस्टम अलग-अलग एआई मॉडल चुनने और इमेज व डॉक्यूमेंट अपलोड करने की सुविधा देता है. इसमें यूजर-वाइज सुरक्षित लॉग-इन, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और पद के हिसाब से एक्सेस कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल किए गए हैं, ताकि Governmentी डॉक्यूमेंट और जानकारी की गोपनीयता बनी रहे.

Chief Minister फडणवीस ने कहा कि भविष्य में सभी Governmentी विभागों में ‘महा एआई’ का इस्तेमाल एक यूनिफॉर्म एआई प्लेटफॉर्म के तौर पर किया जाएगा. साथ ही, इसे ई-ऑफिस, आरटीआई, ई-एचआरएमएस और ‘आपले Government’ जैसे अलग-अलग ई-गवर्नेंस सिस्टम से जोड़कर ड्राफ्टिंग, अनुवाद, सारांश बनाने, जानकारी इकट्ठा करने और लाभार्थियों के वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा.

इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के सचिव वीरेंद्र सिंह और राज्य सूचना एवं संचार अधिकारी व नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर की डिप्टी डायरेक्टर जनरल सपना कपूर ने ‘महा एआई’ प्लेटफॉर्म पर प्रेजेंटेशन दिया.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment