
चंडीगढ़, 10 दिसंबर . पंजाब में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने Wednesday को कहा कि राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए Police ने 44,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती के साथ पूरी तैयारी कर ली है.
बता दें कि पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव 14 दिसंबर को होंगे और मतगणना के बाद 17 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.
डीजीपी यादव ने सभी Police अधिकारियों को पेशेवर तरीके से काम करने और आदर्श आचार संहिता के सभी पहलुओं का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.
डीजीपी ने राज्य के सीपी, एसएसपी और रेंज डीआईजी के साथ वर्चुअल बैठक की. इस दौरान डीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फील्ड अधिकारियों को चुनाव के दौरान तैनाती के लिए कम से कम 75 प्रतिशत Police बल जिलों से जुटाने के लिए कहा गया है.
उन्होंने बताया कि सभी सीपी और एसएसपी को अंतरराज्यीय और अंतरजिला स्तर पर कड़ी चौकियां तैनात करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने के लिए कहा गया है, ताकि आम जनता में विश्वास पैदा हो सके. उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी राज्यों के डीजीपी से पंजाब से लगी सीमा पर अपनी ओर चेक पॉइंट स्थापित करने का अनुरोध किया गया है.
उन्होंने जानकारी दी कि 13,395 मतदान केंद्रों पर 18,718 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 860 को अति संवेदनशील और 3,405 को संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है.
विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित रैंक के अधिकारियों की देखरेख में 44,000 से अधिक Police कर्मियों को तैनात किया गया है.
उन्होंने आगे कहा कि सभी सीपी और एसएसपी को संवेदनशील और असुरक्षित क्षेत्रों में निरंतर और गहन गश्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
–
एमएस/डीकेपी