
चंडीगढ़, 18 मई . पंजाब Police ने नकली करेंसी से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर इसमें शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया गया है, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है. Police ने इस कार्रवाई के बारे में अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी.
Police के मुताबिक, इन आरोपियों के पास 5 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं. जांच में सामने आया है कि इस मामले में जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे गया है, उसमें से एक आरोपी का नाम एनडीपीएस के मामले में भी सामने आया था.
मलेरकोटला थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी. इसके बाद Police ने इस मामले में जांच तेज की. इसके बाद इन सभी आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई. Police अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Police के मुताबिक, अब इस मामले से जुड़े अन्य नेटवर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर इन नेटवर्कों में कौन लोग शामिल हैं? Police ने स्पष्ट कर दिया है कि इस नेटवर्क में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस तरह के कृत्यों को पंजाब में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
वहीं, Police ने कहा कि हम लोग राज्य में हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले गिरोह और नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं. हम अपने राज्य में शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, लिहाजा ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हर कीमत पर होकर रहेगी.
बता दें कि पंजाब Police समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई करके राज्य में शांति व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में प्रयास कर रही है.
–
एसएचके/एबीएम