पंजाब में हर प्रकार के अपराध को कुचल देगी पंजाब सरकार: बरिंदर कुमार गोयल

चंडीगढ़, 23 दिसंबर . पंजाब Government में मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल द्वारा खुद को गोली मारने की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि Government इस मामले का संज्ञान ले रही है. पूर्व अधिकारी ने खुद को गोली मार ली, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.

मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने चंडीगढ़ में से बातचीत में कहा कि अमर सिंह चहल पूर्व में खुद एक बड़े अधिकारी रहे हैं. क्राइम के लिए कानून है, यह कोई उपाय नहीं है कि आत्महत्या का प्रयास किया जाए. उन्हें कानून का सहारा लेना चाहिए था.

मंत्री गोयल ने कहा कि हमारे Chief Minister भगवंत मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कहा है कि क्राइम करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. माफिया और साइबर क्राइम करने वालों को ठीक किया जा रहा है. साइबर क्राइम के लिए केंद्र Government को भी कुछ करना चाहिए ताकि लोग इसके शिकार न हों. Mumbai में बैठे लोग यह काम कर रहे हैं, केंद्र को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पंजाब Government हर प्रकार के क्राइम को कुचल देगी.

सिख गुरुओं के आपत्तिजनक पोस्टर पर बरिंदर कुमार गोयल ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्टर देखकर बहुत दुख हुआ. ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था. गुरु गोबिंद सिंह महाराज के ऐसे पोस्टर बनाना चौंकाने वाला है और यह सोचकर परेशान करने वाला है कि ऐसा करने की हिम्मत कौन करेगा. जब पूरा देश और पूरी दुनिया श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को नमन कर रही है, तो यह घिनौनी हरकत है. गुरु महाराज के परिवार की यह अकेली शहादत नहीं है. पूरी दुनिया में ऐसी मिसाल नहीं मिलती, जहां परिवार का हर सदस्य जुल्म के आगे नहीं झुका और संदेश देने के लिए पूरा परिवार कुर्बान हो गया. ऐसे परिवार के प्रति की गई इस घिनौनी हरकत की जितनी निंदा की जाए, कम है.

भाजपा को निशाने पर लेते हुए मंत्री ने कहा कि अपनी इगो को शांत करो. कम से कम गुरु महाराज को तो छोड़ दो. आप गलत कर रहे हो. राजनीति करने के लिए बहुत सारे तरीके हैं, यहां तो मत खेलो. मैं इसकी निंदा करता हूं. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को संज्ञान लेना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. यह लोगों की आस्था की बात है. गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने शहादत दी, सिख पंथ को दिशा दी. उनके जज्बातों से मत खेलो.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment